किचन आइटम्स से स्किन क्लींजिंग

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

दूध, टमाटर, शहद, और आलू का रस इस्तेमाल करके घर पर ही अपनी स्किन को डीप क्लींज करें और ग्लोइंग स्किन प्राप्त करें।

By : सोनिया रायकवार
अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे का सही से क्लिन करना जरूरी होता है आज हम आपको आपके किचन में मौजुद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी स्किन को ड्राई किए बिना डीप क्लींजिंग करने में स्किन की देखभाल के लिए आजकल लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और लंबी स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं. लेकिन स्किन केयर का सबसे अहम हिस्सा क्लींजिंग यानी चेहरे की सफाई है. इसके लिए हर बार महंगे फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी आप आसानी से अपनी स्किन की सफाई कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल आप  क्लिंजर के तौर पर कर सकते हैं. ये आपकी स्किन को बिना ज्यादा ड्राई किए गहराई से साफ करने में मदद कर सकती हैं.

1. दूध से करें चेहरे की सफाई

दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है. यही वजह है कि इसे पारंपरिक तौर पर स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन को हटाने और त्वचा को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है.मदद कर सकती हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

कॉटन बॉल को कच्चे या सादे दूध में भिगोएं.
इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं.
कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
अगर दूध लगाने के बाद जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें.

2. टमाटर से पाएं फ्रेश लुक

टमाटर में कई विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं. कुछ लोग इसे घरेलू स्किनकेयर में चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

एक ठंडे टमाटर को आधा काट लें.
इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं.
करीब 5-10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें.
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो टमाटर सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

3. शहद से करें क्लींजिंग

शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं और इसे स्किन को मॉइश्चराइज और शांत रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यह स्किन को बिना ड्राई किए क्लींजिंग करने में मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

1/2 चम्मच कच्चा शहद लें.
इसे हल्की गीली त्वचा पर धीरे-धीरे मसाज करें.
इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
तौलिए से चेहरे को रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं.

4. आलू का रस लगाएं

आलू में विटामिन C समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. घरेलू स्किनकेयर में आलू के रस का इस्तेमाल दाग-धब्बों और डल स्किन के लिए किया जाता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

एक मीडियम साइज के आलू का रस निकालकर कटोरी में लें.
इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं.
करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें.
इसके बाद पानी से चेहरा अच्छी तरह धो लें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

नेचुरल चीजें होने का यह मतलब नहीं है कि ये आपकी स्किन के लिए सेफ ही होंगी. किसी भी चीज को फेस पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो तुरंत चेहरा धो लें.
अगर आपके चेहरे पर लगातार मुंहासे, दाग-धब्बे या स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो घरेलू नुस्खों आजमाने के बजाय डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना बेहतर होगा.

संबंधित सामग्री

चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? जानिए फायदे, इस्तेमाल का तरीका और जरूरी सावधानियां

चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? जानिए फायदे, इस्तेमाल का तरीका और जरूरी सावधानियां

दूध की मलाई अपनी मॉइस्चराइजिंग संपत्ति के लिए जानी जाती है, जो रूखी त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड बना सकती है।

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

किचन में तेल की बोतल हो गई चिपचिपी? इन घरेलू तरीकों से मिनटों में करें साफ

तेल की बोतल को साफ करने के लिए गर्म पानी, बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का उपयोग करें। ये सभी घरेलू उपाय अधिक प्रभावी और सुरक्षित हैं।

उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो क्या करें? जानें Nausea से राहत पाने के आसान तरीके

उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो क्या करें? जानें Nausea से राहत पाने के आसान तरीके

मतली के विभिन्न कारणों और घरेलू उपचारों की विस्तृत जानकारी, जिसमें खान-पान की सलाह और डॉक्टर से सलाह लेने के महत्व को शामिल किया गया है।

चेहरे की रंगत बदल देगा रसोई में रखा लाल टमाटर! इस तरह लगाएं, स्किन पर आएगी चमक; पिंपल्स-टैनिंग भी गायब

चेहरे की रंगत बदल देगा रसोई में रखा लाल टमाटर! इस तरह लगाएं, स्किन पर आएगी चमक; पिंपल्स-टैनिंग भी गायब

टमाटर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे विटामिन C, A और लाइकोपीन, स्किन की सेहत में सुधार और ग्लो लाने में मददगार हो सकते हैं।

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से बदबू हटाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और सफेद सिरका उपयोगी हैं। सही समय पर सफाई सुनिश्चित करें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर