हत्या का चौंकाने वाला मामला

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

असम के रंगिया में एक होटल के कमरे में युवती की उसके प्रेमी द्वारा धारदार चीजों से हमला करके हत्या कर दी गई।

By : रोहन उमक
चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

असम के कामरूप ग्रामीण जिले के रंगिया में एक होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने धारदार चीजों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात के बाद खुद को भी चोट पहुंचाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, उसकी जान बच गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के बारे में बताया गया है कि वह चेन्नई से असम के रंगिया आई थी।

घटना रविवार सुबह रंगिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती का शव बरामद किया। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आरोपी युवक की पहचान उदलगुड़ी जिले के रहने वाले 22 वर्षीय अभिजीत किंडो के रूप में हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे स्टेशन से मिली सूचना, होटल पहुंची पुलिस

रंगिया पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:12 बजे रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर ने घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल होटल पहुंची। वहां युवती को मृत पाया गया, जबकि आरोपी भी उसी कमरे में मौजूद था।

पुलिस ने अभिजीत को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल सहायता के लिए सरकारी अस्पताल भेजा, क्योंकि उसने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। बाद में उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अलग कमरा बुक किया था, फिर युवती के कमरे में गया

वह होटल जहाँ वारदात हुई

पुलिस के मुताबिक, अभिजीत और मृतका गुड़िया एक ही होटल में ठहरे हुए थे। हालांकि, आरोपी ने होटल में अलग कमरा बुक किया था। पुलिस को गुड़िया के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिजीत देर रात उसके कमरे में गया था और वहीं रुक गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह आरोपी ने गुड़िया के दोस्तों को फोन कर कथित तौर पर कहा कि उसने उसकी हत्या कर दी है और अब वह खुद भी मर जाएगा।

‘पहले ही हत्या की योजना बना ली थी’

पुलिस हिरासत में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिजीत ने दावा किया कि उसने गुड़िया से मिलने से पहले ही उसकी हत्या की योजना बना ली थी। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि गुड़िया दूसरे लड़कों से भी बात कर रही थी और वह इसे धोखा मानता था।

उसने दावा किया कि उसने कैंची से युवती पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात में कैंची और टेस्टर का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, आरोपी ने मीडिया के सामने अपनी कथित आत्महत्या की कोशिश को लेकर कुछ नहीं कहा।

आरोपी अभिजीत को ले जाती पुलिस

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है।

FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद गुवाहाटी की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी होटल पहुंची। टीम ने घटनास्थल से संभावित साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच में पुलिस की मदद की |प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वारदात की परिस्थितियों और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

तेजपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में B.Sc छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे से मिली डायरी ने बढ़ाया रहस्य

असम के तेजपुर यूनिवर्सिटी में B.Sc के छात्र की हॉस्टल में संदिग्ध मौत हुई। पुलिस ने डायरी बरामद की जिसमें मौत से पहले का नोट मिला।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर