TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जब...

विवाद में फंसी Wipro Technologies

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

Wipro Technologies पुणे में धार्मिक उत्पीड़न और कार्यस्थल पर भेदभाव के आरोपों में घिरी। पूर्व महिला कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

tcs विवाद के बाद wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा

TCS विवाद के बाद Wipro पुणे पर भी धार्मिक उत्पीड़न के आरोप, पूर्व कर्मचारी ने जबरन इस्तीफा दिलाने का लगाया दावा | None

नासिक स्थित TCS में कथित धार्मिक परिवर्तन और यौन उत्पीड़न विवाद के बाद अब पुणे की एक प्रमुख आईटी कंपनी Wipro Technologies भी विवादों में घिरती नजर आ रही है। कंपनी की पुणे इकाई में कार्यरत रही एक पूर्व महिला कर्मचारी ने गुरुवार को अपने सहकर्मियों पर धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और शिकायत दर्ज कराने के बाद जबरन इस्तीफा दिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीडिता

यह मामला गुरुवार को पुणे में आयोजित हिंदू जनजागृति समिति की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया। पीड़िता ने मीडिया के समक्ष अपने साथ हुई कथित घटनाओं का विस्तृत विवरण साझा किया। इसके बाद हिंजवड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। महिला के वकील ने बताया कि कंपनी को 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग वाला कानूनी नोटिस भी भेजा गया है।

शिकायत के बाद बढ़ा दबाव, इस्तीफा देने को किया गया मजबूर

पूर्व कर्मचारी के अनुसार, अगस्त 2025 में उन्हें एक टीम मीटिंग के लिए बुलाया गया था। इस बैठक के दौरान उन पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया गया। महिला का आरोप है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया और परिस्थितियां ऐसी बना दी गईं कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

उन्होंने दावा किया कि कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने की कोशिश करने के बावजूद उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप

महिला की शिकायत का मुख्य आधार एक सहकर्मी पर लगाया गया आरोप है। पीड़िता का कहना है कि उक्त सहकर्मी उन्हें इस्लाम अपनाने और एक मुस्लिम युवक के साथ संबंध बनाने के लिए लगातार प्रेरित करती थी। महिला के अनुसार, उसे बार-बार बताया जाता था कि हिंदू धर्म छोड़ने से उसके करियर और विदेश में अवसरों की संभावनाएं बेहतर हो सकती हैं।

पीड़िता का दावा है कि इस प्रकार की बातचीत कई महीनों तक जारी रही, जिससे उसे मानसिक तनाव और कार्यस्थल पर असहजता का सामना करना पड़ा।

वरिष्ठ अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने मामले की जानकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी थी और हस्तक्षेप की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत, उनके खिलाफ कंपनी की ओम्बड्स समिति में शिकायत दर्ज कर दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर

फिलहाल हिंजवड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जांच से जुड़ी अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। वहीं, कंपनी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

संबंधित सामग्री

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

राज्य

‘गुरु-द्रोही’ करार दिए जाने के बाद घिरे पंजाब CM मान, BJP ने तेज की इस्तीफे की मांग

भगवंत मान पर श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 'गुरु-द्रोही' का आरोप लगने के बाद BJP ने इस्तीफे की मांग की। विवादित वीडियो की जांच में नए तथ्य सामने आए।

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

मनोरंजन

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक माफी और 50 लाख के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद फिल्म 'काला हिरण' को लेकर उठा।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय,  CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

देश-विदेश

महाराष्ट्र में RSS कार्यालय, CM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नाम से भेजे गए ईमेल

महाराष्ट्र में RSS, मुख्यमंत्री कार्यालय, और मुंबई-पुणे के मेयर कार्यालयों को बम धमकी मिली। खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े ईमेल के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।