Aamir Khan Announces 3rd Marriage

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

At 61, Bollywood star Aamir Khan confirms his upcoming marriage to Gauri Spratt, set for July 5. This marks Khan's third marriage after previous relationships.

By : हेमा गुप्ता
Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

Aamir Khan 3rd Marriage: आमिर खान ने गौरी से शादी करने की दी कंफर्मेशन

Aamir Khan 3rd Marriage: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान अब 61 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट जल्द ही शादी करने वाले हैं। हाल हि में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया था कि, आमिर इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से शादी करेंगे। अब इस बात की कंफॉर्मेंशन खुद आमिर खान ने दे दी है।

आमिर ने दी शादी की कंफर्मेशन

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए आमिर खान ने अपने शादी की कंफर्मेशन दी। उन्होंने कहा कि-  ‘मैं इस समय अमेरिका में हूं। शादी की खबर सही है। हमारी शादी 5 जुलाई को होगी।’ 

दरअसल पहले आमिर ने कहा था कि, उनकी प्राथमिकता शादी नहीं है, वो गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं, लेकिन अब उन्होंने कहा कि- अब दोनों की भावनाएं बदल गई हैं। 

आमिर ने कहा कि-

'अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है। गौरी और मैं एक-दूसरे को लेकर सीरियस हैं। हम एक मजबूत रिश्ते में हैं। मेरे दिल में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं। अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है।'

1 साल किरण के साथ लिव-इन में रहें

साल 2025 में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी 1 साल से ज्यादा तक लिव-इन पार्टनर के तौर पर रहें। और अब दोनों ने शादी करने का फैसला किया है। कपल की शादी बहुत निजी तरीके से होगी। 

बता दें कि, दोनों एक-दूसरे को 25 साल से जानते थे। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे। फिर किरण से तलाक के कुछ साल बाद आमिर ने गौरी को डेट करना शुरु किया। गौरी स्प्रिट का एक 7 साल का बेटा भी है।

पहले कर चुके 2 शादी

आमिर ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी। फिर शादी के करीब 16 साल बाद साल 2002 में वो रीना से अलग हो गए थे। उनसे आमिर के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं।

फिर उन्होंने डायरेक्टर किरण राव से 2005 दूसरी शादी की थी, लेकिन साल 2021 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है।

गौरी के रिश्ते को लेकर आमिर 

उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आमिर के साथ रिश्ते को लेकर कहा था कि- “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वह बेहतरीन हैं और उनके साथ मुझे बहुत शांति मिलती है। हालांकि रीना दत्ता और किरण राव के साथ भी मेरा रिश्ता बहुत गहरा था, लेकिन चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं। मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। मुझे लगता है अब जाकर मैं मुकम्मल हुआ हूं।”

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026