अबीर सिंह की बॉलीवुड में डेब्यू

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? ‘टार्जन’ में आ सकते हैं नजर

सलमान खान के बॉडीगार्ड के बेटे अबीर सिंह का बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'टार्जन' से हो सकता है। सूरज पंचोली भी फिल्म में नजर आ सकते हैं।

By : सोनिया रायकवार
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह करेंगे बॉलीवुड डेब्यू? ‘टार्जन’ में आ सकते हैं नजर

 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द ही फिल्मों में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबीर सिंह फिल्म ‘टार्जन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली के भी शामिल होने की खबर है। हालांकि, फिल्म को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अबीर के डेब्यू और फिल्म की कास्ट को लेकर सामने आई जानकारी को फिलहाल रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

2022 से चल रही है डेब्यू की चर्चा

अबीर सिंह के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर साल 2022 से ही खबरें सामने आती रही हैं। उस समय रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान अबीर के डेब्यू प्रोजेक्ट की तैयारियों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हैं। पहले ऐसी खबरें थीं कि अबीर को अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के जरिए लॉन्च किया जा सकता है। जनवरी 2023 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की भी रिपोर्ट सामने आई थी। हालांकि, मार्च 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई खास अपडेट सामने नहीं आया। अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अबीर को ‘टार्जन’ नाम की फिल्म मिल गई है।

‘टार्जन’ में सूरज पंचोली भी आएंगे नजर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘टार्जन’ में अबीर सिंह के साथ अभिनेता सूरज पंचोली भी नजर आ सकते हैं। हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडक्शन बैनर और बाकी कलाकारों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ऐसे में यह भी साफ नहीं है कि अबीर सिंह को इस फिल्म के जरिए सलमान खान लॉन्च करेंगे या नहीं। सूरज पंचोली ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सूरज के साथ अथिया शेट्टी भी नजर आई थीं।

कई नए चेहरों को लॉन्च कर चुके हैं सलमान

सलमान खान बॉलीवुड में कई नए कलाकारों को लॉन्च कर चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ‘दबंग’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, जबकि जरीन खान को ‘वीर’ में मौका मिला था। इसके अलावा डेजी शाह ने ‘जय हो’ और सई मांजरेकर ने ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में कदम रखा। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने ‘हीरो’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘लवयात्री’ से वारिना हुसैन और आयुष शर्मा को लॉन्च किया गया। वहीं, ‘नोटबुक’ से जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल ने बतौर लीड एक्टर्स डेब्यू किया। साल 2023 में सलमान खान फिल्म्स ने ‘फर्रे’ के जरिए अलीजे अग्निहोत्री को लॉन्च किया।

भतीजे अरहान की फिल्म में भी सलमान का कैमियो?

सलमान खान के परिवार से भी एक और स्टार किड के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द लीड हीरो के तौर पर फिल्मों में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरहान की डेब्यू फिल्म एक एक्शन-लव स्टोरी होगी और इसमें सलमान खान कैमियो रोल कर सकते हैं। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे, जबकि अश्विन वर्दे इसके प्रोड्यूसर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान अपने कैमियो के लिए करीब 10 दिन शूटिंग कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल अबीर सिंह की ‘टार्जन’ और अरहान खान की डेब्यू फिल्म को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

संबंधित सामग्री

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान बॉडी-शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ बोलते हुए, महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद के बदलावों को स्वीकार करने की बात कही।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन अर्पिता ने टोका

उल्टी आरती कर रहे थे सलमान खान, बहन अर्पिता ने टोका

सलमान खान ने सोहेल खान के घर पर गणपति विसर्जन में भाग लिया, जहाँ उन्होंने आरती की गलती सुधारी और यूलिया वंतूर ने भी आरती की।

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सीता बनीं अंजलि अरोड़ा के हाथ में रामायण का बड़ा जिम्मा, CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा जल्द ही 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने हरियाणा के CM से भी मुलाकात की।

Bigg Boss 20: 6 भाषाओं में एक साथ होगा प्रीमियर, सलमान खान समेत ये 6 सुपरस्टार संभालेंगे होस्टिंग की कमान

Bigg Boss 20: 6 भाषाओं में एक साथ होगा प्रीमियर, सलमान खान समेत ये 6 सुपरस्टार संभालेंगे होस्टिंग की कमान

बिग बॉस अपनी 20वीं सालगिरह पर छह भाषाओं में एक साथ लॉन्च होगा। इस मल्टी-लैंग्वेज लॉन्च से शो की लोकप्रियता और विस्तार को नई पहचान मिलेगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर