'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Controversy Over Film Kala Hiran

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

Sonu Mishra withdrew from 'Kala Hiran' after concerns over the portrayal of Salman Khan. Producer Amit Jani ignored Salman's legal notice, fueling the dispute.

काला हिरण छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा

'काला हिरण' छोड़ने वाले एक्टर सोनू मिश्रा ने फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा |

Sonu Mishra On Kala Hiran: फिल्म 'काला हिरण' के ऐलान के बाद से फिल्म को लेकर विवाद जारी है। इस फिल्म को रोकने के लिए सलमान खान ने फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को लीगल नोटिस भी भेजा था। लेकिन प्रोड्यूसर ने उस नोटिस को फाड़ दिया। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया। अब फिल्म को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि- उन्हें फिल्म में सलमान खान का रोल करने के लिए चुना गया था, लेकिन जैसे-जैसे उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट दी गई। उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

सोनू मिश्रा का दावा 

एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर सोनू मिश्रा ने बताया कि - 'अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने फिल्म 'काला हिरण' के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान खान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान खान को एकतरफा और नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। तो उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

एक्टर ने बताया कि -

'मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।'

एक्टर ने आगे कहा कि-

'कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। उनकी एकतरफा बातचीत सुनकर ही सोनू को एहसास हुआ कि उन्हें इस फिल्म से अलग हो जाना चाहिए'
 
सोनू ने शूटिंग के दौरान का शेयर किया था क्लिप

एक्टर सोनू ने बताया कि, उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था, लेकिन कुछ दिन पहले प्रोड्यूसर अमित जानी ने नए एक्टर के साथ काला हिरण' का पोस्टर जारी किया। एक्टर ने बताया कि - 'पोस्टर आने के बाद मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया से शूट के दौरान की क्लिप्स हटाने को कहा लेकिन उनके बीच कोई एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ था, इसलिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।

प्रोड्यूसर ने नोटिस फड़ने का वीडियो किया था जारी

सलमान खान ने प्रोड्यूसर अमित जानी को फिल्म रोकने के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन अमित जान ने उसे वीडियो बनाते हुए फाड़ दिया और वीडियो में कहा कि- 'हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं।

कौन है एक्टर सोनू मिश्रा?
 
सोनू, टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर है। वो 'तेनाली राम' और 'विघ्नहर्ता गणेश' 'सावधान इंडिया', और 'क्राइम स्टोरीज' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। 'सिकंदर' में उन्होंने एक कॉन्स्टेबल का कैरेक्टर निभाया था।

 

एक्टर राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले हैं। भारतीय अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने छोटे टीवी सीरियल्स, राजस्थानी फिल्मों और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। 
 

संबंधित सामग्री

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

मनोरंजन

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक माफी और 50 लाख के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद फिल्म 'काला हिरण' को लेकर उठा।

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

मनोरंजन

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत दी। अगली सुनवाई 22 जून 2026 को होनी है।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.