Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

Alpha Teaser Released

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.

film alpha teaser out अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म alpha का टीजर आउट

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट! |

Film Alpha Teaser Out: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट, फेमस एक्टर बॉबी देओल और शर्वरी वाघ स्‍टारर की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर 10 जून यानी की आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अलिया भट्ट के पिता के रुप में बॉबी देओल नजर आएंगे। टीजर देख फैंस के अंदर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। टीजर से पता चलता है कि फिल्म एक लड़की जबाजी की कहानी है, जिसके पिता बचपन से उसे किसी खूफिया मिशन के लिए तैयार करते हैं। लेकिन टीजर में ही भी शर्वरी वाघ नजर आईं।

अलिया का नया अंदाज

YRF स्पाई यूनिवर्स के इस नए चैप्टर की पहली झलक जबरदस्त है। टीजर देखने पर पता चलता है। यह एक लड़की की दमदार कहानी है, जिसे उसके पिता ने बचपन से किसी खास मिशन के लिए तैयार किया है। इस फिल्म में आलिया का खास किरदार होगा, जिसमें वो फाइटिंग करती हुई नजर आएंगी। 

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत बाबा बॉबी देओल और बेटी बनी आलिया भट्ट से होती है। पिता अपनी बेटी के 18वें जन्‍मदिन पर बाहर अच्छे रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जाते हैं। उसे तोहफा भी देते हैं। बेटी ये सब देख खुश हो जाती है। फिर अपने पापा को इस सरप्राइज के लिए शुक्रिया कहती है।  लेकिन यह पार्टी उसके जन्‍मदिन के लिए नहीं, बल्‍क‍ि उसका पहले मिशन की होती है। इसे सुनते बेटी के चेहरे का रंग बदल जाता है। और वो कहती अच्छा आप इसलिए ये सब कर रहे थे।

दमदार एक्शन की होती है शुरुआत

टीजर में आगे दमदार डायलॉग्‍स और जबरदस्‍त एक्‍शन सीक्‍वेंस देखने को मिलता हैं, जहां पिता के रुप में बॉबी देओल अपनी बेटी फाइटिंग से लेकर राइफल चलाने तक सारी खतरनाक ट्रेनिंग देते हैं।

इसमें बेटी का नाम 'Alpha'रखते हैं।  फिर बेटी से कहते हैं कि, 'दुनिया में सिर्फ दो तरह के लोग होवे हैं- वुल्‍फ (भेड़िया) और शीप (भेड़)। मैं वुल्‍फ हूं। तू के है?' बेटी का जवाब आता है- वुल्‍फ की बेटी।

3 जुलाई 2026 को होगी दुनिया भर में रिलीज

यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को थिएटरों में दस्तक देगी। यह यूनिवर्स की 7वीं फिल्म और पहली फिल्म है जिसमें फीमेल लीड है। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी 'अल्‍फा' को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। फिल्‍म का स्‍क्रीनप्‍ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने तैयार किया है। इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। 

स्टार कास्ट

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में आलिया भट्ट, शरवरि वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘वॉर’ के किरदार कबीर के रूप में कैमियो रोल में नजर आएंगे।‘अल्फा’ यश राज के स्पाई यूनिवर्स को और मजबूत करने वाली फिल्म मानी जा रही है। फिल्म एक्शन, थ्रिल और स्पाई जॉनर में बनी है।

संबंधित सामग्री

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

मनोरंजन

Alfa के धमदार ट्रेलर में सर्वरी- आलिया का दिखा खौफनाक रुप, अनिल कपूर-ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'अल्फा' के ट्रेलर में आलिया भट्ट, बॉबी देओल के दमदार प्रदर्शन के साथ अनिल कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिली।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।