हनुमान अंश ने की शानदार कमाई

हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 291 करोड़ की कमाई की, जिससे यह 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है। निर्माता अनुप्रिया नागर ने इसकी सफलता को 'मैजिकल' बताया।

By : सोनिया रायकवार
हनुमान अंश फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब पहुंची

फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के शुरुआती दौर में फिल्म को लेकर उम्मीदें कम बताई जा रही थीं, लेकिन बाद में इसकी कमाई में तेजी देखने को मिली। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, मूवी ने 40वें दिन तक दुनियाभर में करीब 291 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 272 करोड़ रुपये बताई गई है। फिल्म अब 300 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।

कैंची धाम पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया


फिल्म की सफलता के बीच इसकी निर्माताओं में शामिल अनुप्रिया नागर कैंची धाम पहुंचीं। उन्होंने बाबा नीम करोली के मंदिर परिसर से अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में वह हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। अनुप्रिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई। जय महाराज जी। जय हनुमान।”

फिल्म की सफलता को बताया ‘मैजिकल’

अनुप्रिया नागर फिल्म के निर्माण से पहले संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने भी गई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि नीम करोली बाबा की भक्ति से प्रेरित होकर वह ‘हनुमान अंश’ से जुड़ीं। फिल्म को मिल रही सफलता को उन्होंने ‘मैजिकल’ बताया है। अनुप्रिया के मुताबिक, फिल्म से उनका भावनात्मक जुड़ाव भी रहा है।

2 करोड़ के बजट से 300 करोड़ की कमाई तक

बताया गया है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ अब 300 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने की ओर है। अनुप्रिया नागर ने फिल्म के निर्माण में अपनी यूके की कमाई का बड़ा हिस्सा लगाया था। फिल्म का निर्माण तीन महिला प्रोड्यूसर्स ने मिलकर किया है। अनुप्रिया नागर मुंबई में जन्मी हैं और उन्होंने ब्रिटेन में पढ़ाई की है। वह इकोनॉमिस्ट, आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

तीन पार्ट में बन रही है फिल्म

‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म को तीन हिस्सों में बनाए जाने की बात कही गई है। पहले पार्ट को मिल रही प्रतिक्रिया के बाद अब दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। फिल्म की बढ़ती कमाई और दर्शकों के बीच चर्चा ने इसके अगले पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड: ‘हनुमान अंश’ फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश

उत्तराखंड सरकार ने संत नीब करौरी बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के टिकटों पर SGST रिफंड की घोषणा की।

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनोट, बोलीं- ‘स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिलेगी’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने राखी सावंत के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर