किरण राज का वीडियो वायरल

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

कन्नड़ एक्टर किरण राज का शेर के साथ वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें शेर उनकी ओर झपटता नजर आ रहा है। हालांकि, यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा था।

By : सोनिया रायकवार
कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर ने नहीं किया हमला, वायरल वीडियो की बताई पूरी सच्चाई

 

कन्नड़ एक्टर किरण राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शेर उनके बेहद करीब नजर आ रहा है और अचानक उनकी तरफ झपटता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि शेर ने एक्टर पर हमला कर दिया और वह घायल हो गए। हालांकि, किरण राज ने खुद वीडियो मैसेज जारी कर इन दावों को गलत बताया है। एक्टर के मुताबिक, शेर ने उन पर हमला नहीं किया और वह घायल भी नहीं हुए हैं। वायरल वीडियो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए चल रहे नियंत्रित ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा है।

किरण राज ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई


किरण राज ने कहा कि वीडियो के साथ लगाए गए कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से लोगों के बीच डर और गलत जानकारी फैल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह प्रोजेक्ट के लिए रॉकी नाम के शेर के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। एक्टर ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शेर के आसपास सहज होना और उसके साथ काम करने की आदत डालना है। उनके मुताबिक, पूरा सेशन सुरक्षित माहौल में जरूरी सावधानियों के साथ किया जा रहा है।

रॉकी के साथ बना खास जुड़ाव

किरण राज ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उनका रॉकी के साथ एक खास रिश्ता भी बन गया है। शेर के साथ बने इस जुड़ाव की वजह से उन्हें उसके करीब काम करते समय ज्यादा सहज महसूस करने में मदद मिल रही है।

पहले दिन रिकॉर्ड हुआ था वायरल वीडियो


किरण राज के मुताबिक, वायरल वीडियो ट्रेनिंग प्रोग्राम के पहले दिन रिकॉर्ड किया गया था। उस दिन वह रोजर और रॉकी नाम के शेरों के साथ बातचीत और उनके व्यवहार को समझने की ट्रेनिंग ले रहे थे। एक्टर ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी अपने इस अनुभव की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें शेरों के आसपास सही तरीके से व्यवहार करने और उनकी हरकतों व प्रतिक्रियाओं को समझने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

वीडियो में शेर के झपटने से फैली गलतफहमी

मूल वीडियो में किरण राज एक शेर के बेहद करीब खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान शेर उनकी तरफ झपटता नजर आता है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि शेर ने एक्टर पर हमला कर दिया है। वीडियो के साथ इस्तेमाल किए गए कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी इस गलतफहमी को बढ़ाया। अब किरण राज ने खुद सामने आकर साफ किया है कि वीडियो में दिखाई दे रही घटना हमला नहीं थी, बल्कि प्रोजेक्ट के लिए चल रही ट्रेनिंग का हिस्सा थी।

कौन हैं किरण राज?

किरण राज कन्नड़ टेलीविजन और फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता हैं। उनका जन्म 5 जुलाई 1993 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी और साल 2010 से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। किरण राज को सबसे ज्यादा लोकप्रियता कन्नड़ टेलीविजन शो ‘कन्नड़ती’ से मिली। साल 2020 से 2023 तक प्रसारित इस धारावाहिक में उन्होंने हर्ष कुमार का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वह कन्नड़ टेलीविजन के चर्चित कलाकारों में शामिल हो गए।

फिल्मों में भी किया काम

टेलीविजन के साथ किरण राज ने कई कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। वह ‘मार्च 22’, ‘असतोमा सद्गमय’, ‘जीवनाने नाटका सामी’, ‘बडीज’, ‘भरजरी गंडू’ और ‘मेघा’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉनी: द रूलर’ में उन्होंने राघव और रॉनी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने ‘कर्ण’ धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभानी शुरू की, जिसमें वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ का किरदार निभा रहे हैं।

किरण राज सड़क हादसे में भी हुए थे घायल

किरण राज इससे पहले सितंबर 2024 में एक भीषण सड़क हादसे के बाद भी सुर्खियों में आए थे। बेंगलुरु के केंगेरी के पास हुए इस हादसे में उन्हें चोट लगी थी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया था कि हादसे के समय कार उनके फिल्म प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर चला रहे थे और किरण पीछे की सीट पर बैठे थे। रास्ते में अचानक सांप आने के बाद चालक ने कार मोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में किरण राज को छाती में चोट लगी थी और कुछ समय के लिए वह बेहोश भी हुए थे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हालत के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वह ठीक हैं। अब शेर के साथ वायरल हुए वीडियो को लेकर किरण राज ने साफ कर दिया है कि यह किसी हमले का वीडियो नहीं, बल्कि उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग का हिस्सा है।

संबंधित सामग्री

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

करोड़ों की गाड़ी में दिखीं मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग; कंगना रनौत ने किया बचाव

मैथिली ठाकुर को रोल्स रॉयस कार में देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कंगना रनौत ने समर्थन दिया।

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान बॉडी-शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ बोलते हुए, महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद के बदलावों को स्वीकार करने की बात कही।

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान अपने ड्राइवर पर भड़के, दावा- फैन का पैर गाड़ी के नीचे आया; एक्टर ने लगाई फटकार

सलमान खान की कार के नीचे एक फैन का पैर आने की अपुष्ट खबर के बाद, अभिनेता ने ड्राइवर को फटकार लगाई। घटना मुंबई में गणपति दर्शन के समय हुई।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

‘रामायण’ के लक्ष्मण ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, बोले- 76 साल पहले सपूत का जन्म

‘रामायण’ के लक्ष्मण ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, बोले- 76 साल पहले सपूत का जन्म

रामायण फेम सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर दीया जलाकर पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी की सार्वजनिक सेवा की सराहना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर