मुनव्वर की अपील, प्रणीत का बचाव

प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग रोकने की अपील की, जिसके बाद प्रणीत मोरे और हिमांशु के लिए समर्थन जाहिर किया।

By : हेमा गुप्ता
 प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

Munawar On Pranit Trolling: बिग बॉस 19 के फेम रहे प्रणीत मोरे इन दिनों '370 बिरयानी के पैसे वसूलने' को लेकर विवादो में घिरे हुए है, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं 370 बिरयानी को लेकर टिप्पणी करने वाले हिमांशु की नौकरी जा चुकी है। प्रणित-हिमांशु दोनों ने वीडियो जारी कर जनता से माफी भी मांगी थी। फिर दोनों ने अपना सोशल मीडिया डिएक्टिवेट कर दिया। लेकिन अब भी लोग दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। उन पर मीम्स बना रहें हैं। इसी बीच प्रणित मोरे के बचाव में मुनव्वर फारुकी उतरे।

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की अपील

मुनव्वर ने '370 बिरयानी के पैसे वसूलने' वाले विवाद के बाद प्रणित और हिमांशु की हो रही ट्रोलिंग को लेकर बता करते हुए। लोगों से थम जाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि- ''मुझे लगता है अब हम सबको थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने बहुत गलत बात बोली, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई। उस लड़की ने भी जो बोला, मैं उससे असहमत होता हूं। उन्होंने जो बोला, मुझे सुनना पसंद नहीं है, लेकिन एक लेवल होता है।'

कॉमेडियन ने आगे कहा कि-

दोनों को जितनी सजा मिलती थी मिली चुकी है, FIR हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई, सब हो गया। उनके साथ उनकी बातों के लिए बहुत बुरा हुआ है, लेकिन अब रुक जाओ। कंटेंट के नाम पर जो उन्हें निचोड़ा जा रहा है, बस करो भाई। उन लोगों ने जो बात बोली, उसका अंजाम उन्हें मिल गया। जब किसी की लाश निकलेगी ना, तब तुम्हें समझ आएगा। बस करो अब। हर चीज की एक सीमा होती है। कानूनी तौर पर जो होना होगा, हो जाएगा, पर तुम अब चुप हो जाओ'।

विवाद के बाद प्रणित ने मांगी माफी

370 बिरयानी विवाद बढ़ने के बाद स्टैंडप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रणित ने कहा कि -  'यह बात मुझे एक्चुअली काफी टाइम से करनी थी। लेकिन मेरा Instagram सस्पेंड हो गया था। आप सब ने मेरा एक क्राउड वर्क का वीडियो देखा होगा।  जिसके लिए मुझे काफी हेट मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है यह हेट मैं डिजर्व भी करता हूं...'जिनको भी इस वजह से हर्ट हुआ है उन सब से मैं माफी मांगना चाहता हूं।'

कैसे हुआ विवाद?

दरअसल हाल हि में प्राणित मोरे का गुरुग्राम में लाइव क्राउड-वर्क कॉमेडी शो रखा गया था। उस शो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। जिसमें शो के दौरान 22 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने अपनी ही एक महिला मित्र की बात बताते हुए बेहद अश्लील और प्राइवेट बाते उस शो में शेयर की थी। उसने कहा था कि- 'हम मार्केट में गए। तो वो कहती क्या खिलाओगे? तू बता क्या खाएगी? तो हमने चिकन बिरयानी खाई वो आई होगी ₹360 ₹370 की। फिर वो कहती घर छोड़ आओ। मैं कहा यार ₹370 लगे हैं। मैं कहा वसूल तो करूंगा मैं।....युवक का वसूलने से मतलब फिजिकल इंटिमेसी'।  इस पर किसी ने उन्हें रोका नहीं बल्कि सब हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद हिमांशु और कॉमेडियन प्रणीत मोरे की लोग जमकर आोलचना कर रहे हैं।   


 

संबंधित सामग्री

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

बीजा मंडल पर विधायक की ‘गोदाम’ टिप्पणी से विवाद, दो दिन बाद मांगी माफी

विजय मंदिर (बीजा मंडल) में पूजा को लेकर विवाद के बाद विधायक मुकेश टंडन ने माफी मांगी। उन्होंने गलती स्वीकार की और धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचाने की बात कही।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026