काला हिरण शिकार..Salman और लॉरेंस गैंग के बीच विवाद पर बन रही फिल्म, पोस्टर आउट

Kala Hiran Film Poster Released

काला हिरण शिकार..Salman और लॉरेंस गैंग के बीच विवाद पर बन रही फिल्म, पोस्टर आउट

The movie 'Kala Hiran', based on the controversial blackbuck poaching case involving Salman Khan, has launched its poster. The film will depict the legal battles and the crime drama surrounding the incident.

काला हिरण शिकारsalman और लॉरेंस गैंग के बीच विवाद पर बन रही फिल्म पोस्टर आउट

काला हिरण शिकार..Salman और लॉरेंस गैंग के बीच विवाद पर बन रही फिल्म, पोस्टर आउट |

Kala Hiran Film Poster: देशभर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 का काले हिरण शिकार का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि, इस मामले की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले को एक फिल्म के जरिए जनता के सामने लाया जाएगा।  फिल्म का नाम 'काला हिरन' रखा गया, जिसका पोस्टर मेकर्स ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। 

सलमान और काले हिरण विवाद पर आधारित फिल्म 

यह फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े काले हिरन के शिकार के मामले पर आधारित है। इसमें सलमान खान (Salman Khan) और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद को दर्शाएगा। यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर से भरी होगी, जिसका पोस्टर जारी हो चुका है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी है। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं।

प्रोड्यूसर अमित जानी का बयान

एक इंटरव्यू के दौरान निर्माता अमित जानी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि-  ‘1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में सलमान खान पर काला हिरण के शिकार का आरोप लगा था। उस मामले से जुड़े कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर और लॉरेंस व सलमान खान के बीच की दुश्मनी को फिल्मी रूप में पेश किया गया है। फिल्म की शूटिंग संभल, मुरादाबाद और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हुई है।’

उन्होंने आगे बताया कि- 

‘उस समय हुए कथित काला हिरण शिकार, सलमान खान की गिरफ्तारी और सजा से जुड़े घटनाक्रम को फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म के पोस्टर का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लोग सलमान खान, लॉरेंस और काला हिरण शिकार मामले पर आधारित एक सिनेमाई कहानी का इंतजार कर रहे थे। 20 जून को हम फिल्म का फर्स्ट लुक और टीजर जारी करेंगे।’

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के बीच विवाद

साल 1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काला हिरण शिकार का मामला सामने आया था। सलमान पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ दो चिंकारा शिकार, एक कांकाणी काला हिरण शिकार मामला और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में एक्टर को 12 अक्टूबर 1998 में गिरफ्तार किया गया था। 

बिश्नोई समुदाय में काले हिरण को पवित्र माना जाता है। इस घटना के बाद  बिश्नोई गैंग सलमान खान के पीछे पड़ गया। और उन पर कई हमले भी करवाएं। साथ ही उन लोगों को निशाना बना रहा है जो एक्टर के करीब हैं। 
अक्टूबर 2024 में, राजनेता बाबा सिद्दीकी पर मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी। वो सलमान खान के बेहद करीब थे।
 


 

संबंधित सामग्री

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

मनोरंजन

अमित जानी ने गोविंद नामदेव को भेजा कानूनी नोटिस, माफी और हर्जाने की की मांग!

प्रोड्यूसर अमित जानी ने गोविंद नामदेव को सार्वजनिक माफी और 50 लाख के हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है। विवाद फिल्म 'काला हिरण' को लेकर उठा।

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

मनोरंजन

लगान फिल्म के 25 साल पूरे होने पर रखी गई पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज!

बॉलीवुड फिल्म 'लगान' की 25वीं सालगिरह पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक भव्य पार्टी आयोजित की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

मनोरंजन

सलमान खान को राजश्री पान मसाला विज्ञापन मामले में मिली राहत

सलमान खान को नेशनल कंज्यूमर फोरम ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत दी। अगली सुनवाई 22 जून 2026 को होनी है।

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

मनोरंजन

Kala Hiran Film 1st Video: फिल्म 'काला हिरण' का पहला वीडियो जारी

Bollywood actor Salman Khan's legal team issued a notice to stop the production of 'Kala Hiran: The Battle for Legacy', alleging potential damage to Khan's image.