निधन: फिल्ममेकर कुकू कोहली

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

By : सोनिया रायकवार
डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

वेटरन फिल्ममेकर और डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंच रहे हैं। अभिनेता गजेंद्र चौहान और फिल्ममेकर अशोक पंडित समेत कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुकू कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अरुणा ईरानी को गजेंद्र चौहान संभालते नजर आए।

राज कपूर के साथ शुरू किया था करियर

कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में असिस्टेंट के तौर पर की थी। उन्होंने कई वर्षों तक उनके साथ काम किया और फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं। इसके बाद कुकू कोहली ने ‘बेताब’ में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। सनी देओल और अमृता सिंह की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘अर्जुन’ में भी काम किया।

‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को किया लॉन्च

साल 1991 में कुकू कोहली ने फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर निर्देशक डेब्यू किया। इसी फिल्म से अजय देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा और उन्हें बड़ी पहचान मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद कुकू कोहली ने ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

‘सुहाग’ में पहली बार साथ दिखे अजय-अक्षय

कुकू कोहली की फिल्म ‘सुहाग’ में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार एक साथ नजर आए थे। वहीं, 1995 में रिलीज हुई ‘हकीकत’ में अजय देवगन और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। ‘हकीकत’ को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। कुकू कोहली को भी इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। उनकी आखिरी फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ साल 2004 में रिलीज हुई थी।

अरुणा ईरानी से की थी गुपचुप शादी

कुकू कोहली की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनकी पहली शादी रीता कोहली से हुई थी। दोनों की दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। बाद में कुकू कोहली की मुलाकात अभिनेत्री अरुणा ईरानी से फिल्म ‘कोहराम’ के सेट पर हुई। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा अच्छी नहीं बनती थी, लेकिन समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और फिर दोनों एक-दूसरे के करीब आए। बाद में दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कई वर्षों तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया। अरुणा ईरानी ने बताया था कि वह कुकू की पहली पत्नी और उनके परिवार के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं बढ़ाना चाहती थीं, इसलिए रिश्ते को निजी रखा गया। शादी के बाद अरुणा ईरानी और कुकू कोहली ने बच्चे न करने का फैसला लिया था। अरुणा के मुताबिक, उनकी उम्र और कुकू के पहले से बच्चों को देखते हुए दोनों ने यह निर्णय लिया था।कुकू कोहली के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके योगदान और अजय देवगन जैसे कलाकार को लॉन्च करने के लिए उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जायसवाल का निधन

भारतीय सिनेमा और मिमिक्री की पहली महिला कलाकार, आशा सिंह का 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्हें मीना कुमारी की मिमिक्री के लिए जाना जाता था।

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

अमरावती के अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत: 39 बच्चे थे भर्ती; वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका

महाराष्ट्र के अमरावती में NICU में आग लगने से 3 नवजातों की मौत हो गई। CM फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026