एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला!

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर जमीन विवाद के कारण कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज पटना में जारी है।

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला

एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला! |

Pankaj Tripathis Brother Attacked: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में वो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह घटना माधोपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बेलसंड गांव में हुई। फिलहाल उनका इलाज पटना के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।

बता दें कि,  एक्टर पंकज त्रिपाठी के भाई बिहार के गोपालगंज जिले में रहते हैं। 

एक्टर के भाई पर हुआ कुल्हाड़ी से हमला

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते किसी ने एक्टर के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

बताया गया कि- जैसे हि इस घटना की जानकारी पंकज त्रिपाठी को पता चली तो वो भागे-भागे पटना पहुंच गए हैं। 

डॉक्टर का आया बयान

डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि- 'पीठ पर आधा इंच, एक कंधे पर एक इंच और दूसरे कंधे पर आधा इंच जख्म है।' 

पुलिस के अनुसार, उन पर रविवार को धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिनको कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें पटना रेफर कर दिया गया।'

अब विजेंद्र नाथ की तबीयत स्थिर

रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया कि- 'पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।' 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि -'कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

इसी बीच रविवार को आरोपी राजेश ने विजेंद्र नाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'

मिली जानकारी के अनुसार, 'आरोपी राजेश साह के पिता महेश साह से विजेंद्र नाथ का विवाद था। इस विवाद में महेश जेल भी जा चुका था। राजेश पिता के जेल जाने का बदला लेना चाहता था।' 

 


 
 


 

संबंधित सामग्री

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

राज्य

बिहार में भव्य योग दिवस समारोह, CM सम्राट ने मंत्रीयों के साथ किया योग

पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन। CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित कई VVIP ने योगासन किया।

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

राज्य

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

राज्य

बिहार पुलिस ने क्यों किया भरत तिवारी का एनकाउंटर, पहले बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ, फिर चली गोलियां

भरत तिवारी ने पुलिस को अपनी पिस्टल सौंप दी थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं।

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

राज्य

बिहार के 10 प्रमुख कॉलेजों में अब रात तक होंगी कक्षाएं, CM सम्राट ने किया ऐलान

बिहार सरकार ने शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य के 10 प्रमुख कॉलेजों में रात तक कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है।