Ram Charan Video Viral: साउथ के फेमस एक्टर रामचरण की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' के म्यूजिक लॉन्च का इवेंट भोपाल में रखा गया था। इस दौरान एक्टर और फिल्म में लीड किरदार में रहने वाली जान्हवी कपूर, बॉलीवुड के फेमस सिंगर एआर रहमान भी इस इवेंट में मौजूद थे। इस दौरान एक्टर रामचरण जब माइक लेकर थोड़ी बात चीत करने गए। इस दौरान उनसे कुछ गलतियां हो गई। पहले तो उन्होंने भरतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करते हुए उन्हें फुटबॉल से जोड़ दिया। फिर उन्होंने मध्यप्रदेश को बिहार बताया, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इवेंट के दौरान रामचरण से हुई चूक
एक्टर से कुछ क्रिकेटर को कम शब्दों में बताने को कहा तो एक्टर ने क्रिकेटर्स के बारें में बताना शुरु किया। उन्होंने कहा कि- सचिन तेंदुलकर के करियर को 'लंबा और महान सफर' बताया। महेंद्र सिंह धोनी को 'शांत और कूल' , रोहित शर्मा को 'हर किसी का पसंदीदा इंसान', वहीं विराट कोहली को 'फायर' बताया। वहीं बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बताया।
#Sachin - Long Legendary Run #MSD - Calm and Cool#RohitSharma - Everyone Owns Him#ViratKohli - Fire#JaspritBumrah - I am your biggest fan. I love football and you've taking it more forward. Love you sir..🤣🤣#PeddiKiAawaz pic.twitter.com/JMPIXcYYhJ
— 𝐁𝐡𝐞𝐞𝐬𝐡𝐦𝐚 𝐓𝐚𝐥𝐤𝐬 (@BheeshmaTalks) May 23, 2026
फिर उन्होंने मध्यप्रदेश को बिहार कह दिया उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि- ' हमारे, बिहार के लोगों को, बिहार के लोग..मेरेसाथ हो आप?'
Just #RamCharan things.. forgetting the names 🤣😢
— 𝐁𝐡𝐞𝐞𝐬𝐡𝐦𝐚 𝐓𝐚𝐥𝐤𝐬 (@BheeshmaTalks) May 23, 2026
Addressed Bhopal, Madhya Pradesh people as BIHAR People..
- #RC requesting #Peddi theme song from #ARRahman pic.twitter.com/8Ymwo8DrAa
वीडियो वायरल होने पर रामचरण ने मांगी माफी
जब एक्टर का बुमराह को फुटबॉल का लेजेंड बताने का वीडियो वायरल हुआ और उनकी इस पर नजर पड़ी तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर बुमराह से माफी मांगी।
उन्होंने लिखा कि-
"उफ्फ... मैं कभी-कभी नाम भूलने में सचमुच बहुत लापरवाह हो जाता हूं। @Jaspritbumrah93 जी से हुई गलती के लिए माफ़ी चाहता हूं - भीड़ और उत्साह के बीच मुझसे गलती हो गई थी 🙏🏼। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूँ और आपके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। जब आप लगातार बल्लेबाजों को मुश्किल में डालते हैं, तो हर भारतीय को आप पर गर्व होता है।"
'पेद्दी' की स्टारकास्ट
राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' बॉक्सऑफिस पर 4 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी बुची बाबू सना ने लिखी है और वही डायरेक्टर हैं। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी हैं।