सलमान काला हिरण विवाद

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

By : हेमा गुप्ता
Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

Salman Kala Hiran Controversy: प्रोड्यूसर अमित जानी और सलमान खान के बीच 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। हाल हि में काला हिरण फिल्म का एक वीडियो जारी किया गया है, जबकि फिल्म का पहला पोस्टर आने के पहले ही सलमान की ओर से इस फिल्म पर रोक लगाने को लेकर प्राड्यूसर अमित जानी को नोटिस भेजा था। लेकिन उस नोटिस को अमित जानी ने फाड़ दिया। इस वजह से सलमान ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है।

सलमान ने हाईकोर्ट में दी अर्जी

सलमान की याचिका पर फिल्म काला हिरण की रिलीज और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी। उसे लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रोड्यूसर अमित जानी, जानी फायरफॉक्स फिल्म्स, डायरेक्टर भारत श्रीनेत, अक्षय पांडे और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

एक्टर का आरोप है कि, यह फिल्म उनके पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकारों) का उल्लंघन करती है और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती है। 

फिल्म के विवाद पर हुई चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कहा कि- 

'हाई कोर्ट ने पहले के एक आदेश में सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षा प्रदान की थी। वकील ने तर्क दिया गया कि ऐसी सुरक्षा दिए जाने के बावजूद 29 मई को जारी एक पोस्टर में कथित तौर पर एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जो सलमान खान जैसा दिखता है। उसने वैसा ही ब्रेसलेट पहना है जैसा नीला ब्रेसलेट सलमान खान पहनते हैं। 

सलमान के वकील ने बताया कि-

'मीडिया में सलमान खान के बारे में मानहानि करने वाले बयान नियमित रूप से फैलाए जा रहे हैं और इसलिए फिल्म के खिलाफ रोक की मांग की जा रही है। सलमान खान के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि फिल्म ‘काला हिरण’ का ट्रेलर शुक्रवार सुबह जारी किया गया था। यह देखते हुए कि किसी भी अंतरिम आदेश पर विचार करने से पहले प्रतिवादियों को नोटिस जारी करना जरूरी है।'

 

1998 का चर्चित काला हिरण केस

देशभर में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 का काले हिरण शिकार का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है। कहा जाता है कि, इस मामले की वजह से ही लॉरेंस विश्नोई सलमान खान के जान के पीछे पड़ा हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर डायरेक्टर अक्षय पांडे फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' लेकर आ गए है। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर सलमान और प्रोड्यूसर के बीच विवाद जारी है।

फिल्म का पहला वीडियो 12 जून को हुआ था रिलीज

काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' फिल्म का पहला वीडियो 12 जून को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में सलमान खान से जुड़े काले हिरण केस को दिखाया गया है। इसमें सलमान को अयान खान नाम दिया गया है। वहीं लॉरेंस गैंग को लायन नाम दिया गया है। इसमें काला हिरण केस से जुड़े मामले में कानूनी लड़ाई दिखाता है। इस फिल्म में जो डायलॉग है, वो  बिश्नोई समाज के त्याग और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बोले गए है। इस वीडियो में दिखाता है कि, अयान एक हिरण का शिकार करता है। उसके खिलाफ FIR दर्ज होती है। उस मामले में सुनवाई होती है। फिर जो केस करता है। उसे अयान खान घूस देते हुए नजर आता है। 

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026