Shamita Shetty Confronts Trolls

शादी और उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर्स को शमिता शेट्टी ने लगाई फटकार

Bollywood actress Shamita Shetty responded to trolls criticizing her age and marital status, advising them to unfollow her if they disagree with her lifestyle.

By : हेमा गुप्ता
शादी और उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर्स को शमिता शेट्टी ने लगाई फटकार

शादी और उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर्स को शमिता शेट्टी ने लगाई फटकार

Shamita Shetty Slams Trolls: बॉलीवुड की जानी- मानी एक्ट्रेस और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसी बीच एक यूजर ने उनकी उम्र और शादी को लेकर कमेंट किया। इस पर एक्ट्रेस ने यूजर को फटकार लगाई। उन्होंने यूजर का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया।  

उम्र को लेकर ट्रोल करने वाले यूजर को एक्ट्रेस का जबाव

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रोलर के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उसमें लिखा था कि-  'आपकी उम्र हो गई है और अब पहले वाली बात नहीं रही।'

इस पर एक्ट्रेस ने जबाव देते हुए कहा कि- 'हां, मैं अब अलग दिखूंगी।

समय के साथ चीजें बदलती हैं और यह जीवन का प्राकृतिक नियम है। शारीरिक बनावट सहित कुछ भी हमेशा के लिए एक जैसा नहीं रहता। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं पूरी तरह स्वस्थ, फिट और खुश हूं। मेरे लिए सिर्फ यही मायने रखता है।'

शादी को लेकर शमिता का जबाव

यूजर ने कहा था कि- 'अगर समय पर शादी कर लेतीं तो आज बच्चे बड़े हो गए होते।' इस पर शमिता ने तीखा पलटवार करते हुए पूछा, 'तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई?

सबसे जरूरी बात यह है कि आप लोग सिंगल महिलाओं को फॉलो ही क्यों करते हैं? सिर्फ इसलिए ताकि उन्हें ऐज-शेम कर सकें और उन पर अपनी पुरुष-प्रधान और आदिमानव जैसी पिछड़ी सोच थोप सकें? कृपया मुझ पर एक अहसान करें और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दें।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि -

 'वे शादी करने की किसी जल्दबाजी में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में बेहद फिट और खुश हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की पुरुष-प्रधान और पिछड़ी सोच पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तुरंत अनफॉलो करने की सलाह दी है।'


मोहब्बतें से बॉलीवुड में किया था डेब्यू

शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनकी भूमिका खूब पसंद की गई थी। इसके बाद उन्होंने ‘जहर’ (2005), ‘फरेब’ (2005) और ‘कैश’ (2007) जैसी फिल्मों में काम किया।ॉ

एक्टिंग से लिया लंबा ब्रेक

कुछ सालों की एक्टिंग के बाद शमिता ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। उन्होंने एक्टिंग को पूरी तरह छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग में अपनी मेहनत लगाई। आज वे एक सफल इंटीरियर डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स पर काम किया और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

इंटीरियर डिजाइनिंग में स्थापित होने के बाद शमिता शेट्टी ने रियलिटी शोज के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की। ‘Bigg Boss’, ‘Fear Factor: Khatron Ke Khiladi’ और अन्य रियलिटी शोज में उनकी भागीदारी रही, जिससे उन्हें दोबारा दर्शकों का प्यार मिला।


 

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026