शेयर बाजार में भारी गिरावट

बाजार खुलते ही मचा हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़का

भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 75,000 के स्तर पर और निफ्टी 150 अंक गिरकर 23,500 के आसपास पहुंच गया।

By : चंचल खेडकर
बाजार खुलते ही मचा हाहाकार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़का

शेयर बाजार में आज यानी 9 सितंबर को फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 500 अंक से ज्यादा टूटकर 75,000 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी करीब 150 अंक गिरकर 23,500 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा है।

6 IPO आज से खुले

बाजार में गिरावट के बीच निवेशकों के पास आज से 6 IPO में बोली लगाने का मौका है। करमतारा इंजीनियरिंग, LCC Projects, SteamHouse India, Manipal Payment & Identity Solutions, Asset Reconstruction Company और Rentomojo के IPO खुले हैं। इनमें 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.45% ऊपर और जापान का निक्केई 0.35% ऊपर है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए

इससे पहले 8 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी रही। डाउ जोन्स 628 अंक यानी 1.18% गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक में 0.32% और S&P 500 में 0.58% की गिरावट रही।

घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में लगाए ₹15,824 करोड़

बाजार में गिरावट के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार खरीदारी कर रहे हैं। बीते 7 दिनों में DII ने ₹15,824 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं विदेशी निवेशकों यानी FII/FPI ने इसी दौरान ₹5,301 करोड़ की बिकवाली की।

कल भी बाजार में बड़ी गिरावट

इससे पहले 8 सितंबर को सेंसेक्स 555 अंक गिरकर 75,578 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 144 अंक टूटकर 23,635 पर आ गया था। यानी बाजार में लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर