शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार

शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

मंगलवार की गिरावट के बाद, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। शेयर बाजार में खरीदारी, खासकर FMCG और ऑटो सेक्टर में बढ़ी।

By : चंचल खेडकर
शेयर बाजार में फिर लौटी रफ्तार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा; निफ्टी 23,250 के पार

मुंबई। मंगलवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में खरीदारी लौटती नजर आ रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 74,400 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी करीब 130 अंक की बढ़त के साथ 23,250 के आसपास कारोबार कर रहा है।बाजार में आज सबसे ज्यादा खरीदारी FMCG और ऑटो सेक्टर के शेयरों में देखने को मिल रही है। इन सेक्टर्स में खरीदारी का असर पूरे बाजार के सेंटीमेंट पर भी दिखाई दे रहा है।

कल 778 अंक गिरा था सेंसेक्स

इससे पहले मंगलवार यानी 15 सितंबर को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी। कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 778 अंक टूट गया था। ऐसे में बुधवार की शुरुआती तेजी को निवेशकों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है।हालांकि, बाजार में अभी भी विदेशी निवेशकों की बिकवाली चिंता का कारण बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से FII लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

7 दिन में FII ने 4,347 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में विदेशी निवेशकों यानी FII/FPI ने 4,347 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की है। वहीं इसी अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने 5,680 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।पिछले 30 दिनों का आंकड़ा देखें तो FII/FPI की नेट बिकवाली करीब 11,512 करोड़ रुपए रही है। इसके मुकाबले DII ने इस दौरान करीब 63,787 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

निवेशक

आज का आंकड़ा

पिछले 7 दिन

पिछले 30 दिन

DII

₹2,686 करोड़

₹5,680 करोड़

₹63,787 करोड़

FII/FPI

-₹2,978 करोड़

-₹4,347 करोड़

-₹11,512 करोड़

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार को आज एशियाई बाजारों से कोई एकतरफा संकेत नहीं मिल रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 33 अंक यानी 0.84% ऊपर है। वहीं जापान का निक्केई 88 अंक यानी 0.14% नीचे और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग करीब 20 अंक यानी 0.08% नीचे कारोबार कर रहा है।यानी एशियाई बाजारों में निवेशकों का रुख मिला-जुला है, जबकि भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान खरीदारी का पलड़ा भारी है।

अमेरिकी बाजार में मंगलवार को गिरावट

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट रही। डाउ जोन्स 328 अंक यानी 0.63% गिरकर 52,093 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 205 अंक यानी 0.78% की गिरावट रही और यह 25,982 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 भी 34 अंक यानी 0.45% गिरकर 7,586 पर बंद हुआ।इसके बावजूद भारतीय बाजार में आज शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। अब आगे बाजार की चाल में FII की बिकवाली, घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और सेक्टरवार ट्रेडिंग अहम भूमिका निभा सकती है।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर