आलू छीलने की आसान विधि

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालने से पहले उस पर हल्की सी कट लगाने से छीलने में आसानी होती है, जिससे बर्बादी भी कम होती है और समय भी बचता है।

By : सोनिया रायकवार
आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

 

आलू उबालना भले ही आसान काम हो, लेकिन कई बार असली परेशानी उबले हुए आलू को छीलने में होती है। गर्म आलू हाथ में लेने पर परेशानी होती है और ठंडा होने के बाद अगर छिलका आलू से चिपक जाए, तो उसे निकालने में आलू का काफी हिस्सा भी बर्बाद हो जाता है। आलू भारतीय रसोई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक है। आलू के पराठे, टिक्की, चाट, समोसे, सैंडविच और कई तरह की सब्जियों में उबले आलू की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आलू उबलने के बाद आसानी से छिल जाएं, तो किचन का काम काफी आसान हो सकता है। इसके लिए आपको आलू उबालने के तरीके में बस एक छोटा सा बदलाव करना होगा।

उबालने से पहले आलू पर लगाएं हल्की सी कट

सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धो लें, ताकि उस पर लगी मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए। इसके बाद चाकू की मदद से आलू के बीचों-बीच छिलके पर हल्की सी गोल लाइन बना दें। ध्यान रखें कि कट बहुत गहरा नहीं होना चाहिए। सिर्फ छिलके पर हल्की सी लाइन बनाना ही पर्याप्त है। अब एक बर्तन में इतना पानी लें कि सभी आलू अच्छी तरह पानी में डूब जाएं। पानी में थोड़ा सा नमक डालकर आलू उबलने के लिए रख दें। आलू को जरूरत से ज्यादा न पकाएं। जब आलू नरम हो जाएं और उनमें चाकू या कांटा आसानी से चला जाए, तो गैस बंद कर दें।

उबलते ही आलू को डालें ठंडे पानी में

आलू उबलने के बाद उन्हें गर्म पानी में ज्यादा देर तक न छोड़ें। सबसे पहले गर्म पानी निकाल दें और फिर आलू को तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। अगर चाहें तो ठंडे पानी में कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। गर्म आलू को अचानक ठंडे पानी में डालने से छिलका सिकुड़ने लगता है। ऐसे में पहले बनाई गई हल्की कट वाली जगह से छिलका आसानी से अलग होने लगता है। कुछ मिनट ठंडे पानी में रखने के बाद आलू बाहर निकालें और दोनों तरफ से हल्का सा दबाएं। कई बार छिलका हाथ से ही आसानी से निकल जाता है।

चाकू या पीलर की नहीं पड़ेगी ज्यादा जरूरत

इस ट्रिक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आलू छीलने के लिए चाकू या पीलर का इस्तेमाल कम करना पड़ सकता है। इससे आलू का अंदरूनी हिस्सा छिलके के साथ निकलने की संभावना भी कम होती है और आलू की बर्बादी घट सकती है। अगर आपको एक साथ बड़ी मात्रा में आलू तैयार करने हैं, तो यह तरीका खासतौर पर समय बचाने में मदद कर सकता है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

आलू को जरूरत से ज्यादा उबालने से वह बहुत नरम हो सकता है। ऐसे में ठंडा करने के बाद छिलका उतारते समय आलू टूटने या हाथ में चिपकने की समस्या हो सकती है। इसलिए आलू के आकार और किस्म के हिसाब से उबालने का समय रखें। आलू के नरम होते ही गैस बंद कर दें। अगली बार आलू उबालते समय पहले छिलके पर हल्की सी कट लगाएं और उबलने के तुरंत बाद ठंडे पानी में डालें। यह छोटा सा तरीका आलू छीलने के काम को काफी आसान बना सकता है।

संबंधित सामग्री

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

बिना मेहनत निकलेगा नींबू का पूरा रस, काटने से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

नींबू को अधिक कुशलता से निचोड़ने के लिए रोलिंग, गर्म पानी का उपयोग, और माइक्रोवेव ट्रिक्स जैसे तरीके बताए गए हैं।

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

कढ़ी जरूरत से ज्यादा खट्टी हो गई? इन आसान घरेलू तरीकों से स्वाद करें बैलेंस

ज्यादा खट्टी कढ़ी को स्वादिष्ट बनाने के लिए चीनी, गुड़, बेसन और मसालों का सही मात्रा में उपयोग करें।

पराठा बनाते समय भूलकर भी न करें ये काम ,वरना किचन से पूरे घर में भर जाएगा धुआं …

पराठा बनाते समय भूलकर भी न करें ये काम ,वरना किचन से पूरे घर में भर जाएगा धुआं …

पराठे बनाते समय तेज आंच, अधिक तेल और लगातार गर्म तवे के कारण किचन में धुआं बढ़ जाता है। इन गलतियों को सुधारकर धुआं कम किया जा सकता है।

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन के अंतिम सोमवार पर व्रती जनों के लिए साबूदाना हलवा बनाने की विशेष रेसिपी और टिप्स। इसे बनाने के लिए सही तरीके से साबूदाना भिगोना और पकाना महत्वपूर्ण है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर