हरियाली तीज स्किन केयर टिप्स

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

By : सोनिया रायकवार
हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हर महिला हरियाली तीज पर सबसे अलग और सुंदर लगना चाहती है और इसके लिए वो महंगे फेशियल भी करवाती हैं. ऐसे में आज यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू स्किन केयर टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपकी चेहरे की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी.करवाचौथ की तरह हरियाली तीज भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से लेकर कई शहरों में महिलाएं इस पर्व को मनाती हैं. हरियाली तीज का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है, और यह सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है. हर महिला इस दिन सबसे सुंदर दिखना चाहते हैं और इसके लिए हफ्ते भर से पार्लर के चक्कर लगाने लगती हैं. इन कुछ दिनों में ही आप अपने फेस को ग्लोइंग बना सकते हैं और इसके लिए आपको घर से बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा. आइए आपको इन देसी तरीकों के बारे में बताते हैं, जो आपके बहुत काम आएंगे. 

शहद वाला टोनर  

चेहरे पर अधिकतर लोग नींबू का रस लगाते हैं, जबकि ऐसा करने से जलन और सन-सेंसिटिविटी बढ़ सकती है. इसकी बजाय गुलाब जल में थोड़ा शहद मिलाकर हल्का हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट इस्तेमाल कर सकती हैं. जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए. 

 

जिन महिलाओं की स्किन ड्राई होती है, वो  नारियल तेल की कुछ बूंदों से हल्की मसाज की जा सकती है. इससे उनकी स्किन का रूखापन काफी हद तक कम होता है और त्वचा मुलायम लगती है. अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो चेहरे पर नारियल तेल लगाने से बचना बेहतर है.

हल्दी और दूध का फेस मास्क

हल्दी वाला दूध जैसे हमारी बॉडी के लिए अच्छा होता है, उसी तरह से हल्दी-दूध से बना फेस मास्क भी हमारी स्किन के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. इसका सबसे कारण यह है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और दूध की मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को निखरा हुआ लुक देने में मदद कर सकती है. 1 चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें.

ओटमील स्क्रब

ओटमील को आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, इसे स्किन को हल्के हाथों से एक्सफोलिएट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. बारीक ओटमील में थोड़ा दही या पानी मिलाकर चेहरे पर बिना रगड़े हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद साफ पानी से अपना चेहरा धो लें.

रोजाना 4 लीटर पानी पिएं

त्योहार की तैयारियों के बीच पानी पीना बिल्कुल भी न भूलें, क्योंकि पर्याप्त फ्लूइड लेने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और त्वचा भी फ्रेश नजर आ सकती है. साथ में फल और पानी से भरपूर सब्जियां डाइट में शामिल करें, मॉनसून में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचें. 


 

संबंधित सामग्री

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

दूध, टमाटर, शहद, और आलू का रस इस्तेमाल करके घर पर ही अपनी स्किन को डीप क्लींज करें और ग्लोइंग स्किन प्राप्त करें।

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

बालों में मेहंदी लगाने का क्या है सही तरीका, जानें जरूरी सलाह

मेहंदी लगाते समय बालों को अच्छी तरह कवर करना और 2-3 घंटे बाद धोना चाहिए। लंबी अवधि तक लगाए रखने से बचें।

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

हरियाली तीज पर 1000 किलो सोने-चांदी के सिंहासन पर विराजे बांके बिहारी

मथुरा-वृंदावन में हरियाली तीज के दौरान बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी, विशेष श्रृंगार दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे।

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें ब्लश, टिकेंगी हर किसी की नजरें आप पर 

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें ब्लश, टिकेंगी हर किसी की नजरें आप पर 

ब्लश आपके मेकअप को पूरा करता है, जिसमें पाउडर, क्रीम, लिक्विड व स्टिक ब्लश शामिल हैं। जानें कौन सा ब्लश आपकी स्किन के लिए सही है।

बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

बारिश में बार-बार खराब हो जाता है मेकअप? तो ये आसान ट्रिक्स रखेंगी पूरे दिन फ्रेश लुक

बारिश के मौसम में मेकअप को लंबे समय तक टिकाने के लिए सही तकनीक और उत्पादों का चयन महत्वपूर्ण है। जानिए आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026