Monsoon Scalp Troubles

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

By : हेमा गुप्ता
मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

Monsoon Becomes Villain For Scalp: बारिश के समय में सिर में बहुत सी दिक्कतें आने लगती हैं, जैसे- बार-बार खुजली होना, डैंड्रप, स्किन का उकलना, बालों का झरना आदि। ऐसे में एक एक्सपर्ट ने स्कैल्प की केयर करने और इन समस्याओं को दूर करने के आसान तरीके बताएं है, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आइए  जाने..

मॉनसून में स्कैल्प में होती ये समस्याएं

डैंड्रफ

मानसून के आते ही ये समस्या बढ़ जाती है। कई बार स्कैल्प पर सफेद और पीले रंग के फ्लेक्स दिखाई देने लगते हैं। सिर में बहुत खुजली भी होती है, जिससे कई बार स्कैल्प से स्किन निकलने लगती है। 

खुजली

मानसून के दौरान स्कैल्प में खुजली की समस्या होना बेहद आम बात है। स्कैल्प के प्राकृतिक बेरियर कमजोर होने की वजह से खुजली होने लगती है। बारिश के सीजन अकसर बाल गीले हो जाते हैं और खुजली की समस्या और बढ़ जाती है।

सेबोरिक डर्मेटाइटिस 

सेबोरिक डर्मेटाइटिस यह डैंड्रफ का बिगड़ा हुआ स्वरूप है। फिर सिर पर सिर्फ पीले रंग के चिपचिपे फ्लेक्स बस नहीं होते बल्कि त्वचा लाल भी हो जाती है। डैंड्रफ बिगड़ने पर खुजली की समस्या बढ़ जाती है। ये समस्या हेयर लाइन या कान के पीछे होते हैं। इसके अलावा ये नाक के किनारों पर भी हो सकते हैं।

फॉलिक्यूलाइटिस

जब यह समस्या होती है, तो उसके स्कैल्प पर छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। इस वजह से खुजली होती है, और अगर उस जगह खुजला दो तो खून भी आ सकता है। ऐसा तब होता है जब पसीने से बालों की जड़ें ब्लॉक हो जाती हैं साथ ही स्कैल्प पर फंगस और बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

हेयर फॉल

मॉनसून में हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है।  

इन समस्याओं से बचने के लिए करें ये उपाय

1. अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार बालों में शैंपू करें। इससे स्कैल्प साफ रहता है और फंगस की वृद्धि रुकती है।

2. बाल धोने के बाद या बारिश में भीगने पर उन्हें पूरी तरह सूखने दें। खासकर जड़ों (स्कैल्प) को अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। 

3. उमस भरे मौसम में बालों पर ज्यादा तेल न लगाएं।  अगर स्कैल्प पर तेल बना रह जाता है तो यह मेलासेजिया फंगस के लिए भोजन का काम करता है और डैंड्रफ चिपचिपा एवं बदबूदार हो जाता है। तेल लगाने के बाद उसी दिन बाल जरूर धो लें।

4. स्कैल्प के संपर्क में आने वाली हर चीज को साफ रखें। इनमें शामिल हैं- कंघा, तौलिया, तकिये का गिलाफ, कैप, हेलमेट कभी भी इन चीजों को दूसरों के साथ शेयर न करें। इससे फंगस का संक्रमण फैल सकता है।

5. डैंड्रफ केवल बाहरी देखभाल से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी नियंत्रित होता है। अपने आहार में भरपूर मात्रा में शामिल करें- प्रोटीन, आयरन, विटामिन (खासकर B-कॉम्प्लेक्स, D और Zinc)

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

बरसात में बिजली संकट से उत्तराखंड को राहत, केंद्र ने दिया 100 MW अतिरिक्त बिजली कोटा ,CM धामी ने की थी मांग

बरसात में बिजली संकट से उत्तराखंड को राहत, केंद्र ने दिया 100 MW अतिरिक्त बिजली कोटा ,CM धामी ने की थी मांग

मानसून के दौरान बिजली उत्पादन में गिरावट को देखते हुए उत्तराखंड को केंद्र से मिला 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली कोटा, जिससे राज्य की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

MP में फिर बारिश का तांडव कहीं स्कूल बंद, कहीं सड़कों पर नाव तो कहीं नाले में बह गया चरवाहा !

मध्य प्रदेश में मानसून से भारी बारिश के कारण स्कूल बंद और जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदियाँ उफान पर हैं और कई जगहों पर आवागमन रुका है।

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

बारिश के मौसम की खास सब्जी ककोरा, खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

ककोरा, जिसे कंटोला भी कहा जाता है, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। यह पाचन, इम्यूनिटी और त्वचा के लिए लाभकारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026