Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Parent-Child Conflict

Parent-Child Relationship: गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

Conflicts between parents and children are natural and can sometimes lead to negative emotional impacts. It's crucial to mend the relationship after such incidents to maintain trust and love.

parent-child relationship गलती पर डांटना जरूरी लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां

गलती पर डांटना जरूरी, लेकिन डांटने के बाद भूलकर न करें ये गलतियां |

Parent-Child Relationship: बच्चों और माता-पिता के रिश्ते में कभी-कभी तकरार होना स्वाभाविक है। अनुशासन सिखाने या गलती सुधारने के लिए डांटना भी कई बार जरूरी हो जाता है। इससे बच्चे सही-गलत का फर्क समझते हैं,  इससे सीमाओं का सम्मान करना भी आता है। लेकिन डांट या बहस के बाद कई बार बच्चों के मन पर निगेटिव असर पड़ जाता है। 

उनके अंदर डर, शर्म, उलझन या अकेलेपन की भावना घर कर सकती है। इसलिए अनुशासन सिखाने जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है डांटने के बाद रिश्ते को फिर से मजबूत करना। बच्चे को यह एहसास होना चाहिए कि गुस्सा और बहस थोड़े समय के लिए होता है, लेकिन माता-पिता का प्यार और भरोसा हमेशा बना रहता है।

डांट या बहस के बाद क्या न करें?

सबसे बड़ी गलती जो पेरेंट्स करते हैं, वह है डांटने के बाद बच्चों से दूरी बनाना। कई माता-पिता सोचते हैं कि कुछ देर चुप रहने से माहौल शांत हो जाएगा। लेकिन बच्चे इस चुप्पी को अपनी अस्वीकृति या नाराजगी के मान लेते हैं। ऐसे में उनके पास जाकर बैठना, सिर पर हाथ फेरना या सामान्य बातचीत शुरू करना बेहद जरूरी है। इससे उन्हें लगता है कि रिश्ता अभी भी सुरक्षित है।

बच्चों के इमोशन समझना जरुरी

लंबा-चौड़ा लेक्चर देने की बजाय बच्चों की भावनाओं को समझना ज्यादा जरूरी होता है। बच्चे उस वक्त तर्क नहीं, बल्कि इमोशनल सपोर्ट चाहते हैं। अगर माता-पिता शांत स्वर में कहें कि “मुझे तुम्हारी तकलीफ समझ आ रही है”, तो बच्चा जल्दी सामान्य हो जाता है।

इमोशनल बच्चों का खास ध्यान रखें

कुछ बच्चे स्वभाव से ज्यादा संवेदनशील होते हैं। डांट खाने के बाद वे अंदर से बहुत ज्यादा भरे हुए महसूस करते हैं। ऐसे समय में उन्हें सलाह या उपदेश नहीं, बल्कि यह भरोसा चाहिए कि उनकी भावनाएं गलत नहीं हैं। उनकी गलती को सही न ठहराएं, लेकिन यह जरूर बताएं कि गुस्सा, दुख या डर महसूस करना पूरी तरह सामान्य है।

आवाज और भाषा का ध्यान रखें

डांटने के बाद माता-पिता की आवाज नरम और शांत होनी चाहिए। तेज या कठोर स्वर बच्चे के मन में डर और शर्म को और बढ़ा देता है। नरम शब्दों और प्यार भरी भाषा से बच्चे को यह संकेत मिलता है कि अब सब ठीक है और वे सुरक्षित हैं।

हर बहस का अंत प्यार से करें

बहस या डांट का अंत हमेशा प्यार और अपनापन से होना चाहिए। एक गले लगाना, मुस्कान या प्यार भरी कुछ बातें बच्चे के मन से नकारात्मक भावनाओं को दूर कर देती हैं। अगर रिश्ता चुप्पी या तनाव के साथ खत्म होता है, तो बच्चा उस बोझ को लंबे समय तक अपने अंदर रखता है।

संबंधित सामग्री

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

राज्य

ओमान हमले में जान गंवाने वाले आदित्य के पिता की गुहार- ‘ बेटे का शव घर ला दो’; हिमाचल CM सुक्खू ने दिया आश्वासन

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के निकट तेल टैंकर पर हुए हमले में डेक कैडेट आदित्य शर्मा की मौत हो गई। उनके परिजनों ने पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग की।

TOP 10 News: ईरान के साथ जंग खत्म? 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं, LoC के पास धमाका

देश-विदेश

TOP 10 News: ईरान के साथ जंग खत्म? 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं, LoC के पास धमाका

डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि ईरान के साथ लंबा चला आ रहा संघर्ष आज समाप्त हो गया है और ईरान ने परमाणु हथियार नहीं बनाने का वचन दिया है।

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

Sensex Recovers from Two-Day Decline; Banks Surge, Oil Prices Soften

देश-विदेश

Sensex Recovers from Two-Day Decline; Banks Surge, Oil Prices Soften

After a two-day fall, Sensex rebounds influenced by RBI's forex swap, a halt in Iran-Israel attacks, and a drop in crude oil prices.

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

देश-विदेश

TMC विधायकों की शिकायत पर ममता के घर पहुंची CID, फर्जी साइन का आरोप

CID team reached Mamata Banerjee's Kali Ghat residence, housing the TMC central office, amid ongoing internal disputes within the TMC.