स्कैल्प की देखभाल के टिप्स

हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

बाल धोने के बाद भी अगर स्कैल्प ऑयली और चिपचिपा लगे, तो शैंपू करने की तकनीक में सुधार और शैंपू का सही इस्तेमाल जरूरी है।

By : सोनिया रायकवार
हेयर केयर: बार-बार शैंपू करने के बाद भी स्कैल्प चिपचिपा? इन आदतों को आज ही बदलें

 

बाल धोने के बाद लगता है स्कैल्प फ्रेश, हल्का और साफ महसूस होगा। लेकिन कई बार शैंपू करने के बावजूद सिर की त्वचा ऑयली, चिपचिपी या भारी-सी लगती है। कुछ लोगों को ऐसा भी लगता है कि बालों की लंबाई तो साफ हो गई, लेकिन जड़ों के पास अभी भी गंदगी मौजूद है। ऐसी स्थिति में बार-बार शैंपू करना हमेशा समाधान नहीं होता। बता दे स्कैल्प पर प्राकृतिक तेल यानी सीबम बनता है। इसके साथ पसीना, धूल, हेयर प्रोडक्ट्स और त्वचा की मृत कोशिकाएं जमा हो सकती हैं। अगर बाल धोने का तरीका सही न हो, तो ये चीजें स्कैल्प पर रह सकती हैं। दूसरी ओर, जरूरत से ज्यादा शैंपू करना या बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करना भी स्कैल्प को परेशान कर सकता है।अगर बाल धोने के बाद भी आपका स्कैल्प साफ महसूस नहीं होता, तो इन रोजमर्रा की आदतों पर एक नजर डालें।
 
शैंपू सीधे बालों की लंबाई पर न लगाएं

शैंपू का मुख्य काम स्कैल्प को साफ करना है। इसलिए इसे हथेलियों में लेकर हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों के पोरों से धीरे-धीरे मसाज करें। बालों की लंबाई को जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती।
 
स्कैल्प को बहुत जोर से न रगड़ें

कई लोग ज्यादा सफाई के चक्कर में नाखूनों से स्कैल्प को रगड़ते हैं। इससे त्वचा में इरिटेशन हो सकती है। इसके बजाय उंगलियों के साॅफ्ट फिंगरटिप्स से हल्के हाथों से मसाज करें।
 
शैंपू अच्छी तरह धो लें

कई बार समस्या शैंपू करने में नहीं बल्कि उसे ठीक से धोने में हो सकती है। स्कैल्प और बालों से शैंपू पूरी तरह निकलने तक पर्याप्त पानी से धो लें।  खासतौर पर घने बालों में यह और जरूरी हो जाता है।
 
बहुत ज्यादा हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें

हेयर जेल, वैक्स, ड्राई शैंपू, सीरम या दूसरे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल गंदगी की वजह बन सकता है। अगर आप नियमित रूप से ऐसे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी बाल धोने की रूटीन को उसी के अनुसार रखें।
 
बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं

बहुत गर्म पानी स्कैल्प को रूखा या इरिटेटेड महसूस करा सकता है। बाल धोने के लिए सामान्य या हल्का गुनगुना पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
 
सिर्फ बालों की लंबाई पर ध्यान न दें

शैंपू करते समय पूरा ध्यान बालों पर देने के बजाय स्कैल्प पर भी पर्याप्त ध्यान दें। बालों की जड़ों और स्काल्प को धीरे-धीरे साफ करना जरूरी है, क्योंकि यहीं तेल और पसीना ज्यादा जमा हो सकता है।

हर व्यक्ति की बाल धोने की अवधि अलग होती है

हर किसी के लिए एक जैसी बाल धोने की अवधि सही नहीं होती। ऑयली स्कैल्प, ड्राई स्कैल्प, घुंघराले बाल या बहुत ज्यादा पसीना आने की स्थिति में जरूरत अलग हो सकती है। अपनी स्कैल्प टाइप और लाइफस्टाइल के अनुसार रूटीन बनाना बेहतर है।

संबंधित सामग्री

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाकर ऐसे लगाएं कद्दू के बीजों का तेल, हफ्ते भर में दिखेगा असर!

कद्दू के बीजों का तेल, जिसमें विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स शामिल हैं, बालों के झड़ने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय हो सकता है।

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

बारिश और मॉनसून में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? प्याज का रस बन सकता है असरदार घरेलू उपाय

मानसून के दौरान बढ़ती हेयर फॉल की समस्या के लिए प्याज का रस एक प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद सल्फर बालों को मजबूत बनाता है।

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के बाद भी ऑयली रहता है स्कैल्प? जानिए वजह, बचाव और कब लें डॉक्टर की सलाह

बाल धोने के बाद जल्दी ऑयली हो जाने वाले स्कैल्प की समस्या, इसके कारण और उपायों के बारे में विशेषज्ञों की राय।

अगर आप भी हैं डैंड्रफ से परेशान और जानना चाहते हैं कि डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? तो आइये जानते हैं 

अगर आप भी हैं डैंड्रफ से परेशान और जानना चाहते हैं कि डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? तो आइये जानते हैं 

डैंड्रफ न केवल कॉस्मेटिक समस्या है, बल्कि यह स्कैल्प की स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। जानिए इसके मुख्य कारण और समाधान।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर