पोषक तत्वों की कमी से दर्द

बिना चोट अचानक दर्द करने लगा पैर? हो सकती है इन चीजों की कमी

पैरों में दर्द और सुन्नपन विटामिन डी, कैल्शियम, और विटामिन बी12 की कमी के कारण हो सकता है। इसे संतुलित आहार और डॉक्टरी सलाह से ठीक किया जा सकता है।

By : सोनिया रायकवार
बिना चोट अचानक दर्द करने लगा पैर? हो सकती है इन चीजों की कमी

 

पैरों में दर्द होना एक साधारण समस्या है. लंबे समय तक खड़े रहने या बैठने पर पैरों में दर्द, ऐंठन और झनझनाहट जैसी समस्या देखने को मिलती है. अक्सर यह समस्याएं थोड़ी देर में बिनी किसी दवा के ठीक हो जाती है. लेकिन अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है और बिना मेहनत और चोट के तकलीफ देती हैं, तो यह आपके शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी के संकेत हो सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि ऐसी समस्या किन जरूरी तत्वों की कमी से होती है और इन्हें किसी ठीक किया जा सकता है.

विटामिन डी की कमी

हमारे शरीर में मांसपेशियों, हड्डियों और नसों को कार्य करने के लिए विटामिन डी की आवश्यक्ता होती है. इसकी कमी से शरीर में दर्द और कमजोरी महसूस होती है. कई लोगों को विटामिन डी की कमी की वजह से पीठ, कमर और पैरों में दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है. आमतौर पर विटामिन डी हमें सूर्य से मिलता है लेकिन इसकी कमी को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.

कैल्शियम की कमी से भी होता है दर्द

कई लोगों को लगता है कि कैल्शियम केवल हड्डियों के लिए ही आवश्यक होता है, लेकिन असल में कैल्शियम की कमी का असर हड्डियों के साथ-साथ शरीर की मांसपेशियों पर पड़ता है. इसकी कमी होने से शरीर के कुछ अंगों में खिंचाव और ऐंठन जैसी समस्या होती है. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप अपने आहार में दूध, दही, पनीर और तिल शमिल करें.

विटामिन बी12 की कमी से होता है पैर सुन्न

विटामिन बी12 की कमी से शरीर में नसों और मांसपेशियों में सुन्नपन, खिंचाव और ऐंठन महसूस होती है. कई लोगों को रात में पैरों में ऐंठन की शिकासत होती है. इसकी सबसे बड़ी वजह विटामिन बी12 की कमी ही होती है. विटामिन बी12 की कमी आपके शरीर की नसों को सीधे प्रभावित करती है जिससे पैरों में अचानक दर्द जैसी समस्या सामने आती है.

संतुलित आहार से करें कमी पूरी

शरीर में पौषक तत्वों की कमी करने के लिए आपको केवल आपके खाने में कुछ चीजें शामिल करना होगी. संतूलित और सवस्थ आहार आपके शरीर को वो सारे पौषक तत्व देता है जिसकी आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यकता होती है. अपने खाने में सबसे पहले हरी सब्जियां शामिल करें. वहीं दूध, अंडा और मौसमी फल को भी अपनी डाइट में शामिल करें, ये आपके शरीर को जरूरी मिनरल्स और विटामिन देते हैं. वहीं एक्टिव लाइफस्टाइल और थोड़ी सी एक्सरसाइज आपके शरीर को फिट रखने में मदद करती है. अगर ये समस्या बार-बार हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, बोले- उपचार के साथ मरीज का मनोबल भी जरूरी

मुख्यमंत्री साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, बोले- उपचार के साथ मरीज का मनोबल भी जरूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में कैंसर सम्मेलन-2026 का शुभारंभ किया। इसमें कैंसर उपचार के समग्र दृष्टिकोण पर जोर दिया गया।

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: सीएम योगी

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और इलाज के लिए सहायता की आश्वासन दिया।

पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया ढांचा, स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया ढांचा, स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

पंजाब सरकार ने SMHA में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल कर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिकार-आधारित बनाया।

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

सतत विकास लक्ष्यों को गति देने में यूपी की पहल, स्वास्थ्य-शिक्षा और पोषण पर योगी सरकार का फोकस

उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में नवाचार और तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हुए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी बनाया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर