इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में

हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-698 का एक इंजन हवा में खराब होने के बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। सभी 40 यात्री सुरक्षित हैं।

By : शिवम् पांडेय
हवा में फेल हुआ अलायंस एयर फ्लाइट का इंजन, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

इमरजेंसी लैंडिंग दिल्ली में

अलायंस एयर की फ्लाइट का एक इंजन हवा में खराब हो गया। इसके बाद विमान की दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान दूसरे इंजन की मदद से दिल्ली पहुंचा। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 40 लोग सुरक्षित हैं। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग को देखते हुए IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के रनवे-4 पर आपातकाल घोषित किया गया। विमान के सुरक्षित उतरने तक करीब 30 मिनट के लिए रनवे को पूरी तरह खाली रखा गया। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी के सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे।

प्रयागराज से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट

अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-698 बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली रूट पर चलती है। शुक्रवार को फ्लाइट ने दोपहर करीब 12:33 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मेरठ के आसपास पहुंचने पर पायलट को एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी ATC को दी। इसके बाद दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। जानकारी मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी तैयारियां की गईं। करीब 2:15 बजे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

सुबह बिलासपुर से प्रयागराज पहुंचा था विमान

जानकारी के मुताबिक, यही विमान शुक्रवार सुबह बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। विमान ने करीब 10:45 बजे बिलासपुर से उड़ान भरी और लगभग 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। कुछ देर बाद विमान ने प्रयागराज से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान मेरठ के आसपास एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई।

विमान में 40 लोग थे सवार

फ्लाइट में क्रू मेंबर्स समेत कुल 40 लोग सवार थे। इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने स्थिति को संभाला और दूसरे इंजन की मदद से विमान को दिल्ली तक पहुंचाया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से उतार लिया गया। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

DGCA ने जांच के आदेश दिए

घटना के बाद DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अब यह पता लगाया जाएगा कि उड़ान के दौरान इंजन में खराबी किस वजह से आई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब हाल के दिनों में अलायंस एयर के विमान से जुड़ी एक और तकनीकी घटना सामने आ चुकी है।

दो सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना

28 अगस्त को दिल्ली से बिलासपुर पहुंची अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-613 के साथ भी लैंडिंग के दौरान परेशानी हुई थी। बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान का बायां टायर फट गया था। टायर फटने के बाद रनवे पर चिंगारी निकली और तेज घर्षण हुआ। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित रोक लिया था। उस फ्लाइट में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी सुरक्षित रहे। करीब दो सप्ताह के अंदर अलायंस एयर के दो विमानों में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद अब विमान के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। DGCA की जांच के बाद ही यह साफ होगा कि इन घटनाओं के पीछे क्या वजह रही।
 

संबंधित सामग्री

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने उत्तर भारत में एक बड़े ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें 2 किलो हेरोइन और रंगदारी की बड़ी रकम बरामद की गई।

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

भोपाल में महिला राइडर आबिदा के साथ बदसलूकी के बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। युवकों ने माफी मांगी, महिला राइडर्स की सुरक्षा पर उठे सवाल।

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी ‘सारथी दीदी’, 24x7 मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर

महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाएंगी ‘सारथी दीदी’, 24x7 मॉनिटरिंग से रखी जाएगी नजर

उत्तर प्रदेश में महिला यात्रियों के लिए 'सारथी दीदी' सेवा का विस्तार किया जाएगा, जिसमें महिला ड्राइवर सहित विभिन्न सुरक्षा सुविधाएं शामिल होंगी।

उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट की GPS-GIS मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना

उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट की GPS-GIS मैपिंग, CM धामी ने अभियान दल को किया रवाना

उत्तराखंड में ट्रेकिंग रूट्स के लिए GPS और GIS मैपिंग की योजना शुरू की गई है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा और मार्ग जानकारी में सुधार होगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर