बाढ़ से नेपाल में तबाही

नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, बर्फ-चट्टानें खिसकीं; 7 दिन में 1127 मौतें, 4600 लापता

नेपाल में बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। बढ़ी चुनौतियों के बीच 1127 लोगों की मौत, लापता लोगों की खोज भी जारी।

By : शिवम् पांडेय
नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, बर्फ-चट्टानें खिसकीं; 7 दिन में 1127 मौतें, 4600 लापता

बाढ़ से नेपाल में तबाही

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। एक हफ्ते बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच पहाड़ों पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने से एक बार फिर नदियों का रास्ता ब्लॉक होने और अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है।

नदियों का रास्ता हो सकता है ब्लॉक

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने से नदियों का बहाव रुक सकता है। ऐसे में पानी जमा होने के बाद अचानक नीचे की ओर आने से फ्लैश फ्लड का खतरा पैदा हो सकता है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले से मौजूद तबाही के बीच दोबारा बाढ़ की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

1127 लोगों की मौत

आपदा के सात दिन बाद अब तक 1127 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। इनमें 9 शव भारत में मिले हैं। करीब 4600 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें लगभग 500 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए नेपाल में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबल और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में मलबे के बीच लोगों की तलाश कर रहे हैं।

तीन नदियां खतरे के ऊपर

नेपाल में बाढ़ और लगातार बारिश के बीच तीन प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंच गया है। सुन कोशी, बूढ़ी गंडकी और महाकाली नदियों को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। मध्य, पश्चिमी और पूर्वी नेपाल के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

लड़की ने खोए 17 रिश्तेदार

बाढ़ ने नेपाल के कई परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। एक नेपाली लड़की ने बताया कि इस आपदा में उसने अपने परिवार के 17 सदस्यों को खो दिया। बाढ़ प्रभावित बिदुर में कई परिवार अभी भी अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं। इन लोगों के सामने एक तरफ घर और अपनों को खोने का दर्द है, तो दूसरी तरफ दोबारा बाढ़ आने का डर भी बना हुआ है।

लापता लोगों की तस्वीरें लगाई जा रहीं

काठमांडू में लापता लोगों के परिजनों की मदद के लिए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जा रही हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों की तलाश में इन तस्वीरों के जरिए जानकारी जुटा रहे हैं। बाढ़ के बाद कई इलाकों में बड़े पैमाने पर मलबा जमा है, जिसे हटाने का काम भी जारी है।

शवों की DNA जांच

भारत में मिले शवों और अवशेषों की पहचान के लिए भारतीय टीम DNA जांच कर रही है। इसका उद्देश्य शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपना है। इस बीच बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी प्रभावित इलाकों में जारी है।

अमेरिका की रेस्क्यू टीम पहुंची

नेपाल में राहत और बचाव अभियान को मदद देने के लिए अमेरिका की Crisis Response International (CRI) की 13 सदस्यीय टीम भी पहुंची है। टीम रसुवा जिले के चिलिमे क्षेत्र में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंगों में लापता लोगों की तलाश में मदद करेगी। विशेष उपकरणों के जरिए सुरंगों के अंदर फंसे लोगों की आवाज या किसी भी तरह की हलचल का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

रेस्क्यू के साथ नई चुनौती

नेपाल में एक सप्ताह बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन अब संभावित नई बाढ़ ने चुनौती और बढ़ा दी है। प्रशासन के सामने एक तरफ लापता लोगों को तलाशने और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी है, तो दूसरी तरफ नदियों के बढ़ते जलस्तर और पहाड़ों से चट्टान-बर्फ खिसकने के खतरे पर नजर बनाए रखने की चुनौती है।

संबंधित सामग्री

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

देलावाड़ी घाट में भीषण हादसा: खाद्य तेल से भरा ट्रक खाई में पलटा, एक की मौत

सीहोर जिले के बुधनी में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा। हादसे में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, रेस्क्यू टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न मदों में 249.76 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बिहार के 2500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, 50 लाख लोग प्रभावित। नेताओं ने राहत कोष में सैलरी दान की। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

मां बगलामुखी माता मंदिर के पास तेज बारिश में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर