जिम ट्रेनर की दिल्ली में हत्या

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार को बदमाशों ने गोली मारी। सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

By : दिव्या मिस्त्री
दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के आया नगर में सोमवार सुबह जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने विजय पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। विजय को चार गोलियां लगीं, जिनमें से दो सिर में लगीं। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट सामने आई है। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में लिखा है- “भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ। किसी को भागने नहीं दूंगा।” पोस्ट पर “भाऊ गैंग” और “Since-2020” भी लिखा है। हालांकि, पुलिस अभी इस पोस्ट की सत्यता और हत्या से इसके संबंध की जांच कर रही है।

बच्चे के जरिए जिम से बाहर बुलाया

विजय के चाचा देवेंद्र के मुताबिक, विजय सुबह करीब 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। सुबह 10 बजे परिवार को उसकी हत्या की जानकारी मिली। देवेंद्र ने बताया कि हमलावरों को जिम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर एक बच्चे के जरिए विजय को जिम से बाहर बुलवाया। इसके बाद दो बदमाशों ने फायरिंग की, जबकि दो बाइक पर बैठे रहे।

पुराने हत्याकांड से जुड़ रही कड़ी

परिवार के मुताबिक, करीब दो साल पहले आया नगर में विजय के छोटे भाई अजय के दोस्त दीपक ने अरुण नाम के युवक की हत्या की थी। इस मामले में अजय और योगेश समेत तीन लोग तिहाड़ जेल में बंद हैं। अरुण के परिवार को शक था कि विजय भी इस मामले में शामिल था। परिजनों का दावा है कि विजय को पहले धमकियां मिल चुकी थीं। पुलिस अब पुराने हत्याकांड और नई वारदात के बीच संबंध तलाश रही है।

एक महीने में दूसरी बार गैंग का दावा

इससे पहले 3 सितंबर को नरेला के बांकनेर गांव में डेयरी कारोबारी रतन लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा भी हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़ी पोस्ट में किया गया था। इस मामले में दो कथित शार्पशूटर गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अब दोनों हत्याकांड के पैटर्न और संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने उत्तर भारत में एक बड़े ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें 2 किलो हेरोइन और रंगदारी की बड़ी रकम बरामद की गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर