दिल्ली बिल्डिंग हादसा जांच

सत्य निकेतन हादसे के बाद जागा MCD, अब दिल्ली की हर इमारत की होगी जांच!

दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद MCD ने सभी इमारतों की जांच का आदेश दिया। हादसे में 7 की मौत, कई सस्पेंड।

By : दिव्या मिस्त्री
सत्य निकेतन हादसे के बाद जागा MCD, अब दिल्ली की हर इमारत की होगी जांच!

दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे के बाद नगर निगम यानी MCD ने राजधानी की सभी इमारतों की जांच के आदेश दिए हैं। MCD ने सभी जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों को अपने-अपने इलाकों में इमारतों का निरीक्षण कर 10 सितंबर तक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस जांच में इमारतों की स्थिति और उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।

हाईकोर्ट में भी दाखिल होगी जांच रिपोर्ट

MCD की ओर से जुटाई गई जानकारी को दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले हलफनामे में शामिल किया जाएगा। यह हलफनामा 10 दिन के भीतर दाखिल किया जाना है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। प्रशासन अब पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरत रहा है।

28 लाख इमारतों में सिर्फ 19 खतरनाक मिलीं

MCD के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में दिल्ली में 27 लाख 84 हजार 286 इमारतों का सर्वे किया गया था। इनमें से सिर्फ 19 इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया। सत्य निकेतन हादसे के बाद अब इस सर्वे और उसकी प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हादसे के तीन आरोपी गिरफ्तार

सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी मालिक उर्मिला गुप्ता, उनके पति हरिराम गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि महेश को 2 दिन की पुलिस हिरासत मिली है। पुलिस PG संचालकों और लेबर कॉन्ट्रैक्टर की भूमिका की भी जांच कर रही है।

7 लोगों की मौत, 28 घंटे चला रेस्क्यू

हादसे में 7 लोगों की मौत हुई, जबकि 6 लोग घायल हुए। मलबे से कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें 3 घायलों की हालत गंभीर बताई गई है। राहत और बचाव अभियान करीब 28 घंटे तक चला और सोमवार शाम इसे पूरा किया गया।

MCD के पांच अधिकारी सस्पेंड

हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार समेत चार इंजीनियरिंग अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद IAS अधिकारी शाश्वत सौरभ को साउथ जोन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

300 मकानों में 170 बने PG

सत्य निकेतन में करीब 300 मकान हैं, जिनमें लगभग 170 में PG संचालित होने की जानकारी है। इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की कई पुरानी इमारतें अतिरिक्त मंजिलों का भार उठाने के लिए डिजाइन नहीं की गई थीं। ऐसे में अब राजधानी की बिल्डिंग सेफ्टी को लेकर व्यापक जांच की जरूरत और बढ़ गई है।

संबंधित सामग्री

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

DU छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, 17 साल बाद प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

₹12 करोड़ की हेरोइन के साथ रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार, हवाला और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

दिल्ली और गुजरात पुलिस ने उत्तर भारत में एक बड़े ड्रग और रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें 2 किलो हेरोइन और रंगदारी की बड़ी रकम बरामद की गई।

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लाड़ली बहना योजना की समीक्षा के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, योजना की वैधता और खर्च की समीक्षा की मांग की गई।

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी GPF की राशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान की और देहदान का पंजीयन कराया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर