आईएमए की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड

IMA की पासिंग आउट परेड : 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम पग'

देहरादून में आयोजित आईएमए की 158वीं पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने सैन्य अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया। पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने भी भाग लिया।

By : नरेंद्र सिंह
IMA की पासिंग आउट परेड : 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी, पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पार किया 'अंतिम पग'

देहरादून। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) का ऐतिहासिक परेड ग्राउंड शनिवार को गर्व, सम्मान और भावनाओं के अनूठे संगम का साक्षी बना। 158वीं पासिंग आउट परेड (POP) में 515 कैडेट्स ने 'अंतिम पग' पार कर भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली। इनमें 481 भारतीय और 34 विदेशी कैडेट्स शामिल रहे।समारोह की सबसे खास बात रही कि IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 9 महिला कैडेट्स भी पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनीं और पुरुष कैडेट्स के साथ कदम मिलाकर सैन्य जीवन की नई शुरुआत की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ली सलामी, पुष्प वर्षा के बीच पूरा हुआ 'अंतिम पग'

समारोह की समीक्षा अधिकारी और मुख्य अतिथि राष्ट्रपति मुर्मू रहीं। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया। चेटवुड भवन के सामने जब कैडेट्स ने 'अंतिम पग' पार किया तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस गौरवपूर्ण क्षण को और यादगार बनाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

स्टार लगते ही छलक पड़े जज्बात

पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित पिपिंग सेरेमनी में माता-पिता और परिजनों ने नव-नियुक्त अधिकारियों के कंधों पर स्टार सजाए। वर्षों की कठिन ट्रेनिंग के बाद अधिकारी बने युवाओं के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी।कई युवा अधिकारियों को उनके परिजनों ने कंधों पर उठा लिया, जबकि कुछ ने साथियों को हवा में उछालकर अपनी खुशी जाहिर की। IMA परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

1932 से तैयार कर रही है सेना के नेता

IMA की स्थापना 1 अक्टूबर 1932 को हुई थी। पहले बैच में केवल 40 कैडेट्स थे। आज यह संस्थान भारतीय सेना के लिए नेतृत्व तैयार करने वाली सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमियों में गिना जाता है। Field Marshal Sam Manekshaw सहित कई महान सैन्य अधिकारी इसी अकादमी से निकले हैं।

 

संबंधित सामग्री

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड के बदरीनाथ में नया 45 बेड वाला अस्पताल बन रहा है, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026