इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जब एक टिशू पेपर पर बम लिखा हुआ मिला। सुरक्षा जांच के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हुई।

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान हवा में ही था, तभी फ्लाइट के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा था। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग

ATC ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया, और लैंडिंग की अनुमति दी। इसके बाद सुबह 11:15 बजे फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। फिर सभी 180 यात्रियों और उनके सामान को नीचे उतारा गया। करीब 1 घंटे तक चेकिंग चली, डॉग स्क्वायड ने यात्रियों के एक-एक सामान की चेकिंग की। हालांकि, किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी यात्रियों को फ्लाइट में बैठा दिया गया। विमान दिल्ली के लिए 2:40 पर रवाना हो गया। इसी विमान से पूर्व IPS बीपी अशोक समेत कई लोगों को दिल्ली जाना था।

फ्लाइट हुई रवाना

इस मामले को लेकर CISF और ATC की तरफ से एक रिपोर्ट एवियशन डिपार्मेंट को भेजी जाएगी। अगर जांच में टिशू पर बम लिखने वाले की जानकारी होती है तब फिर उसको ट्रेस करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा- फ्लाइट के अंदर एक खतरे की जानकारी मिली। इसके बाद सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार सीनियर अफसरों को इसकी जानकारी दी। सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किया गया। फ्लाइट को जरूरी जांच के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराई प्लेन की टेल, पायलट ने दूसरी कोशिश में उतारा विमान

दिल्ली से गोरखपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 2381 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया, पायलट ने गो-अराउंड कर दूसरी बार सफलतापूर्वक लैंड किया।

यूपी सरकार ने 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत करीब 10 लाख रुपए; मंत्रियों ने कहा- पहनना नहीं आता

यूपी सरकार ने 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत करीब 10 लाख रुपए; मंत्रियों ने कहा- पहनना नहीं आता

उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 11 मंत्रियों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इसका उद्देश्य उनकी सुरक्षा को बढ़ाना है।

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

“पढ़ाई के लिए भोपाल आए कश्मीरी छात्रों ने लगाए धमकी और परेशान करने के आरोप, अब CM-DGP से लगाई सुरक्षा की गुहार!”

भोपाल के फार्मेसी छात्रों, जो कश्मीर से हैं, को धमकी दी गई। J&K स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और DGP से हस्तक्षेप की मांग की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026