टीएमसी ऑफिस पर हमला

TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

कोलकाता के टीएमसी ऑफिस में हथियारों के साथ घुसकर भाजपा समर्थित लोगों द्वारा तोड़फोड़ किया गया, अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी की मांग की।

By : दिव्या मिस्त्री
TMC दफ्तर में तड़के तोड़फोड़ का आरोप, BJP पर अभिषेक का हमला

कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित TMC के पार्टी ऑफिस में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे तोड़फोड़ का आरोप लगा है। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP से जुड़े लोग हथियारों के साथ दफ्तर में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर जारी किया है।

कर्मचारियों से मारपीट और सामान में तोड़फोड़

अभिषेक बनर्जी के मुताबिक, हमलावरों ने दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों से मारपीट की, उनके फोन छीने और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ भी तोड़फोड़ की गई और ऑफिस का सामान बिखेर दिया गया। TMC का दावा है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक कार्रवाई नहीं हुई।

प्रिंटर-TV समेत सामान ले जाने का दावा

अभिषेक ने आरोप लगाया कि हमलावर दफ्तर से एयर प्यूरिफायर, प्रिंटर, टीवी और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी ले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी सुबह हथियारों के साथ राजनीतिक दल के कार्यालय में घुसकर हमला कैसे किया गया और सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की।

साइनबोर्ड हटाने को लेकर पहले भी विवाद

कैमक स्ट्रीट स्थित इसी कार्यालय को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। 31 अगस्त को कोलकाता नगर निगम ने पुलिस की मौजूदगी में इमारत से TMC का साइनबोर्ड हटाया था। कार्रवाई के दौरान TMC नेताओं और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। मामले में अभिषेक बनर्जी समेत तीन नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी और 13 लोगों की गिरफ्तारी का दावा किया गया था।

अभिषेक ने गिरफ्तारी की मांग की

अभिषेक बनर्जी ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से मामले में कार्रवाई की अपील की। साथ ही उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट से भी घटना का संज्ञान लेने की मांग की है।

BJP ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं BJP ने TMC के आरोपों को खारिज किया है। BJP विधायक सजल घोष ने कहा कि घटना में उनकी पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी सुबह TMC के लोग कार्यालय में क्यों मौजूद थे और घटना को राजनीतिक चर्चा में बने रहने की कोशिश भी बताया।

दफ्तर को लेकर जांच भी जारी

नगर निगम का कहना है कि साइनबोर्ड बिना अनुमति लगाया गया था और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी थे। कार्रवाई के बाद पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने भवन का निरीक्षण किया। स्वीकृत नक्शे और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ खामियां सामने आई हैं और TMC को नोटिस जारी किया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

CM भजनलाल की रणनीति पर BJP नेतृत्व ने जताया भरोसा, निकाय चुनाव से बढ़ा उत्साह

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में BJP ने बड़ी सफलता हासिल की, कई नगर निगमों में बहुमत प्राप्त किया।

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला’, हर्ष महाजन का CM सुक्खू पर पलटवार; वीरभद्र सिंह का भी किया जिक्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू और भाजपा सांसद महाजन के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है। दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा।

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

किशाऊ बांध परियोजना पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- लड़ाई हमने लड़ी है तो श्रेय भी हमारा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बांध परियोजना का बचाव करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासत तेज, उषा ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा हमला

इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी में बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी सियासी बयानबाजी हो रही है, जिसमें सांस्कृतिक मुद्दे भी शामिल हैं।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM डॉ.यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत,50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM डॉ.यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत,50 लाख संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में सेवा-संकल्प अभियान और स्वामित्व योजना शुरू की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर