विवाद पर मौलाना जर्जिस अंसारी

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की वजह से उत्तर प्रदेश में विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताया।

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी, बढ़ा विवाद, मौलाना जर्जिस अंसारी पर भड़के हिंदू संगठन

श्रीकृष्ण को बताया नमाजी

भगवान श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्सिस अंसारी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके बयान का लखनऊ से मथुरा तक जमकर विरोध हो रहा है। मामले को लेकर लखनऊ के थाने में FIR दर्ज की गई है। यही नहीं, अकेले उत्तर प्रदेश में मौलाना जर्जिस के खिलाफ 95 तहरीर भी दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौलाना जर्जिस के खिलाफ ये शिकायतें दी गई। 

‘श्रीकृष्ण 5 वक्त के नमाजी’

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना जर्जिस अंसारी यह कहते नजर आए कि भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त के नमाजी थे। अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए मौलाना ने एक जनसभा में श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूर्ण रूप से ईश्वर की इबादत करने की सीख दी थी और वे खुद भी 5 वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। उनके इसी बयान पर बवाल मचा है। 


हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो 23 जून को झारखंड में दी गए भाषण का है। इस दौरान मौलाना जरजिस अंसारी ने अपने भाषण के दौरान के एक श्लोक का 'गलत अर्थ' निकालकर अपनी बात को साबित करने की कोशिश की। जरजिस अंसारी के इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। कई हिंदू संगठनों ने मौलाना के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। 

कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद का विवाद

संतों ने इसे सनातन आस्था का अपमान करने और देश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश बताई। जबकि BJP ने भी मौलाना के बयान पर आपत्ति जताई।  संतो का कहना है कि सभी धर्म को जन्म देने वाले भगवान श्री कृष्णा है। वह मुस्लिम कैसे हो सकते हैं। मौलाना को बताएंगे ग्रंथ में क्या लिखा है। बता दें कि मथुरा में 13.37 एकड़ जमीन पर बने श्री कृष्ण मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद पुराना है। हिंदू पक्ष का दावा है कि मुगल शासक औरंगजेब ने केशवदेव मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई थी। जबकि मुस्लिम पक्ष इस दावे का विरोध जताता है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026