मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

मानसून की रफ्तार थमी

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

मानसून ने 19 राज्यों में धीमी प्रगति की है, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से बारिश में भारी कमी देखी गई है।

मानसून की रफ्तार थमी 19 राज्यों में बारिश की कमी 7 राज्यों में 40°c से ऊपर तापमान

देशभर में मानसून की प्रगति एक बार फिर धीमी पड़ गई है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 19 राज्यों तक पहुंच चुका है, लेकिन पिछले पांच दिनों से इसकी रफ्तार थम गई है। उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के आसपास मानसून अटका हुआ है, जिससे कई राज्यों में बारिश की कमी और गर्मी का असर एक साथ देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 4 जून से 18 जून के बीच देश में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बनी हुई है।महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे अधिक बारिश की कमी 18 जून तक के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सामान्य से 78 प्रतिशत और गुजरात में 79 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में भी वर्षा का आंकड़ा सामान्य से नीचे बना हुआ है।विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की धीमी प्रगति का असर कृषि गतिविधियों और जल भंडारण पर पड़ सकता है।

प्री-मानसून सक्रिय, फिर भी 7 राज्यों में भीषण गर्मी

प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

जेट स्ट्रीम कमजोर होने का इंतजार

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में बहने वाली जेट स्ट्रीम की मौजूदा स्थिति मानसून की प्रगति को प्रभावित कर रही है। इसके कमजोर पड़ने पर मानसूनी हवाएं मजबूत होंगी और अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों में मानसून आगे बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में 39% कम बारिश, 25 जून तक दस्तक की संभावना

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री सामान्य से करीब 9-10 दिन देरी से हो सकती है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है। अनुमान है कि मानसून 25 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

राजस्थान, बिहार और यूपी में अलर्ट

राजस्थान के 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के 18 जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून अभी भी सीमा क्षेत्र में अटका हुआ है और इसके प्रवेश में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

फाइनेंस

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा। एक्सेंचर के वित्त वर्ष 2026 के राजस्व अनुमान में कटौती के बाद बाजार प्रभावित हुआ।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

राज्य

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व बलिदान की प्रशंसा की।

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

राज्य

मानसून सिर पर,लेकिन भोपाल में अधूरे इंतजाम: ज्योति टॉकीज के पास एक साल से धंसी सड़क बनी मुसीबत

मानसून के आगमन के साथ ही भोपाल में जलभराव और यातायात की समस्याएँ गहराईं, जिससे रोजाना लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं।