नए वाहन बीमा नियम

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल

अगर आपकी गाड़ी का बीमा नहीं है तो आपको पेट्रोल पंप से बिना तेल लिए लौटना पड़ेगा। गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने काफी कड़ा रुख अपनाया। जस्टिस संजय करोल और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने बिना बीमा के सड़कों पर चल रहे वाहनों को लेकर कड़ी टिप्पणी की। 

बिना बीमा वाले वाहनों को फ्यूल

कोर्ट ने सुझाव दिया है कि बिना बीमा वाले वाहनों को फ्यूल न दिया जाए। कोर्ट ने इसके लिए बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) को पेट्रोल पंपों पर बीमा जांच के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का आदेश दिए है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही नई गाड़ियों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा भी बढ़ा दी।

थर्ड पार्टी बीमा की समय सीमा बढ़ाई

अदालत ने कहा है कि बीमा की चेकिंग के लिए हाईवे और सड़कों पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों को बीमा डेटाबेस और VAHAN पोर्टल से जोड़ा जाए। सुप्रीम कोर्ट ने IRDAI को इस संबंध में तुरंत जरूरी दिशा-निर्देश जारी करने को कहा। अब नई कारों के लिए थर्ड पार्टी बीमा 3 साल की जगह 4 साल और नए दोपहिया वाहनों के लिए 5 साल की जगह 6 साल का लेना जरूरी होगा। अदालत ने कहा कि साल 2018 में दिए गए निर्देश के बावजूद बड़ी संख्या में वाहन बिना बीमा के सड़कों पर चल रहे हैं। 

लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचाव

ऐसे में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों के हित को देखते हुए बीमा अवधि में एक साल की वृद्धि बेहद जरूरी है। अदालत ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 146 के तहत अनिवार्य थर्ड पार्टी बीमा का उद्देश्य केवल दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा दिलाना नहीं है, बल्कि उन्हें लंबे वक्त तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से बचाना भी है।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर