नेपाल में आपदा की स्थिति

नेपाल त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख, राहत-मेडिकल टीम भेजने का ऐलान

नेपाल में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं, जिससे कई लोग प्रभावित हुए हैं। खजुराहो के बागेश्वर धाम ने राहत कार्यों में सहायता की पेशकश की है।

नेपाल त्रासदी पर बागेश्वर सरकार ने जताया दुख, राहत-मेडिकल टीम भेजने का ऐलान

पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई घर बर्बाद हो गए हैं, लोग बेघर हो गए हैं और बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। इस हृदयविदारक त्रासदी पर मध्यप्रदेश के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर नेपाल के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

बोले- पूरा भारत नेपाल के साथ

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि नेपाल में आई इस भयावह त्रासदी को देखकर उनका हृदय दुखी है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में नेपाल अकेला नहीं है, बल्कि पूरा भारत और बागेश्वर धाम परिवार उसके साथ खड़ा है। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से पीड़ितों को इस संकट से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

बागेश्वर मंडल को सेवा में जुटने के निर्देश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नेपाल में मौजूद बागेश्वर धाम मंडल से तत्काल राहत और सेवा कार्यों में जुटने की अपील की है। उन्होंने प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने राहत सामग्री, भोजन और मेडिकल व्यवस्थाओं के जरिए पीड़ितों की मदद करने की बात कही है।

गढ़ा धाम से भी जाएगी विशेष टीम

बागेश्वर सरकार ने ऐलान किया है कि खजुराहो स्थित गढ़ा धाम से सेवादारों और सदस्यों की एक विशेष टीम जल्द नेपाल भेजी जाएगी। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत सामग्री और भोजन पहुंचाने के साथ मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और बागेश्वर धाम परिवार नेपाल के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

संबंधित सामग्री

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न मदों में 249.76 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बाढ़ पीड़ितों के लिए CM सम्राट की पहल, राहत कोष में दान की अपनी सैलरी

बिहार के 2500 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में, 50 लाख लोग प्रभावित। नेताओं ने राहत कोष में सैलरी दान की। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: मां बगलामुखी दर्शन से लौट रहे ओडिशा के 8 श्रद्धालुओं की नाले में बहने से मौत

मां बगलामुखी माता मंदिर के पास तेज बारिश में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल की बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर रतन की तलाश के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर