भीषण फ्लैश फ्लड से नेपाल में तबाही

नेपाल की तबाही देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘यह असहनीय है’; बिग बी ने कुदरत के कहर पर जताया दुख

नेपाल में ग्लेशियर टूटने से आया फ्लैश फ्लड ने रासुवा और मध्य नेपाल में भारी नुकसान पहुंचाया। बचाव कार्य जारी, बॉलीवुड सितारे भी प्रभावित।

By : रोहन उमक
नेपाल की तबाही देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘यह असहनीय है’; बिग बी ने कुदरत के कहर पर जताया दुख

नेपाल की तबाही देख सिहर उठे अमिताभ बच्चन, बोले- ‘यह असहनीय है’; बिग बी ने कुदरत के कहर पर जताया दुख

नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। प्रभावित इलाकों में अब भी खोज और बचाव अभियान जारी है। राहत एवं बचाव कार्य आगे बढ़ने के साथ मृतकों और लापता लोगों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। चीन की सीमा के पास ग्लेशियर टूटने के बाद आई बाढ़ का सबसे ज्यादा असर रासुवा और मध्य नेपाल के इलाकों में देखने को मिला है। इस प्राकृतिक आपदा ने आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी झकझोर दिया है।

अमिताभ बच्चन

इसी बीच मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने नेपाल में हुई इस भयावह तबाही पर दुख और चिंता जताई है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बी ने आपदा के मंजर को बेहद दर्दनाक और असहनीय बताया।

‘कुदरत के कहर से नहीं लड़ा जा सकता’

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में नेपाल की स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वहां बाढ़ से हुई तबाही को देखना बेहद मुश्किल है। उन्होंने प्रकृति के प्रकोप को इंसानी क्षमता से परे बताते हुए कहा कि कुदरत के कहर का सामना नहीं किया जा सकता और उसका सम्मान करना चाहिए।

बिग बी ने लिखा, “नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही को देखना बेहद मुश्किल है। कुदरत के कहर से कभी नहीं लड़ा जा सकता। उसका सम्मान करना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति के प्रकोप का सामना करने के लिए ईश्वरीय शक्ति की जरूरत होती है और ऐसे समय में इंसान के पास प्रार्थना करने के अलावा बहुत कुछ नहीं होता।

नेपाल में बाढ़

अमिताभ बच्चन ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि इस त्रासदी के बीच वह ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं, क्योंकि अंततः सब कुछ ईश्वर के हाथ में है।

अनुपम खेर ने भी जताया था दुख

अमिताभ बच्चन से पहले अभिनेता अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा पर चिंता जाहिर कर चुकी हैं। अनुपम खेर ने एक वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा था कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखकर उनका दिल टूट गया।

उन्होंने कहा कि इस आपदा में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कई परिवारों के घर और उनकी वर्षों की जमा-पूंजी कुछ ही पलों में तबाह हो गई। उन्होंने बेबस जानवरों के भी इस त्रासदी की चपेट में आने पर दुख जताया और कहा कि यह सोचकर ही दिल दहल जाता है कि कुछ ही क्षणों में किसी की अपनी कही जाने वाली हर चीज उससे छिन गई।

‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दिखेंगे बिग बी

नेपाल बाढ़ की एक और झलक

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित साइंस-फिक्शन फिल्म है। इसके पहले भाग में दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आए थे। हालांकि, दूसरे भाग से दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर है।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन को लेकर भी चर्चा में हैं।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

योगी सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 249.76 करोड़ रुपये जारी किए

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के लिए विभिन्न मदों में 249.76 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की है।

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह ने लिया 1000 बेटियों की पढ़ाई का संकल्प, बोले- उम्मीद है बप्पा प्रसन्न होंगे

रणवीर सिंह मुंबई के लालबागचा राजा में पूजा के लिए पहुंचे और 1000 लड़कियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने बप्पा से अपने और परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- ‘हां, मैं प्रेग्नेंट हूं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में फैली अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, जिसे सोशल मीडिया पर उनकी साड़ी के लुक से गलत समझा गया था।

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर की तलाश तेज कराने के लिए केंद्र से बात करेगी हिमाचल सरकार

नेपाल की बाढ़ में लापता इंजीनियर सुखविंदर रतन की तलाश के लिए हिमाचल सरकार ने केंद्र से सहायता मांगी।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर