दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

शिवसेना बैठक और सांसदों की बगावत

दिल्ली में शिवसेना की बैठक: सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की बैठक में केवल 3 सांसद उपस्थित हुए। 6 सांसदों ने बगावत की, और उनके विलय की चर्चा जारी है।

दिल्ली में शिवसेना की बैठक सांसदों की अनुपस्थिति और बगावत की खबर

दिल्ली में शिवसेना (UBT) के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में 9 में से सिर्फ 3 लोकसभा सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे। पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर दिल्ली में होने वाली बैठक में मौजूद रहने का आदेश दिया था।

राउत के आरोप

बैठक में पहुंचे सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि जो सांसद नहीं आए पार्टी उनके खिलाफ नोटिस जारी करेगी। UBT के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे सांसदों को किडनैप किया गया। जो बैठक में आएगा वो हमारे साथ है, जो नहीं आएगा वो गद्दार होगा। गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र पुलिस को 6 बागी सांसदों Y+ सिक्योरिटी बढ़ाने के आदेश दिए गए। 

शिवसेना (UBT) के 9 सांसद

सूत्रों के मुताबिक, 6 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को शिंदे गुट में विलय के लिए चिट्ठी भेजी। हालांकि, अभी स्पीकर या बागी गुट की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। लोकसभा में शिवसेना (UBT) के 9 सांसद हैं। दल-बदल कानून के तहत किसी दल में टूट के बाद अयोग्यता से बचने के लिए कम से कम 2-तिहाई सांसदों का साथ होना जरूरी है। यानी अगर 9 में से 6 सांसद एक साथ अलग होने का फैसला करते हैं, तो वे खुद को वैध गुट बताने का दावा किया।

6 सांसदों की बगावत की खबर

इसी वजह से 6 सांसदों के बगावत करने की खबर राजनीतिक और कानूनी, दोनों लिहाज से अहम मानी जा रही है। जानकारों के अनुसार, सिर्फ अलग गुट बनाना ही काफी नहीं होगा। आगे चलकर इन सांसदों को किसी दूसरे दल में विलय की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है, ताकि उनकी स्थिति कानूनी रूप से और मजबूत हो सके। बता दे मानसून सत्र से पहले लोकसभा में संख्या बल बढ़ाने की राजनीतिक कवायद तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु में DMK को अगला लक्ष्य माना जा रहा है। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

देश-विदेश

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट को जयपुर में करनी पड़ी एमरजेंसी लैंडिंग, जानिए वजह?

दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एमरजेंसी लैंडिंग की गई।

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

राज्य

दौसा में भीषण कार हादसा, ड्राइवर की मौत, दंपत्ति घायल!

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई। ड्राइवर की मौत हो गई और पंजाब के दंपत्ति घायल हो गए।

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

देश-विदेश

Weather Alert: MP-राजस्थान समेत 22 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बिहार में 10 की मौत

India faces severe weather with storms in Delhi at 70Kmph and orange alerts for heavy rain in 22 states including MP and Rajasthan.


Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

खेल

Shooter Jaspal Rana Passes Away: 49 साल की उम्र में भारतीय शूटर जसपाल राणा का निधन

Jaspal Rana, a celebrated Indian shooter and coach, died at 49 in Delhi's Max Hospital after suffering a heart attack.

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

देश-विदेश

दिल्ली के तुगलकाबाद में भीषण आग, 3 की मौत: पार्किंग से उठी चिंगारी बनी वजह

तुगलकाबाद, दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में लगी आग से 3 लोगों की मौत और 6 झुलसे। पार्किंग में खड़े वाहनों से आग की शुरुआत हुई।