गोबर पाउडर मामला

तमिलनाडु में स्कूल के सांभर में मिला गोबर पाउडर, रसोइया के पति पर आरोप

तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के खाने में गोबर पाउडर मिलाया गया। एक पूर्व रसोइये के पति ने नाराजगी में यह कदम उठाया।

By : शिवम् पांडेय
तमिलनाडु में स्कूल के सांभर में मिला गोबर पाउडर, रसोइया के पति पर आरोप

गोबर पाउडर मामला

तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के खाने से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में तैयार किए गए सांभर में गोबर पाउडर मिलाया गया। पुलिस ने इस मामले में 48 वर्षीय अरुमुगम को गिरफ्तार किया है। वह इसी स्कूल में काम कर चुकी रसोइया का पति है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को नौकरी से हटाए जाने के बाद वह नाराज था और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। मामला सत्यमंगलम के पास रामापयलूर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है। स्कूल में करीब 51 बच्चे पढ़ते हैं। जांच में सामने आया कि पाउडर बच्चों को परोसे जाने वाले सांभर में नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए अलग रखे गए सांभर में मिला था।

स्वाद बदला तो खुला राज

घटना 31 अगस्त की बताई जा रही है। स्कूल की शिक्षिका रेवती ने नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर को चखकर देखा। उन्हें उसका स्वाद सामान्य से अलग और कड़वा लगा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी हेडमिस्ट्रेस कुमुधा को दी। इसके बाद सत्यमंगलम ब्लॉक विकास अधिकारी की सलाह पर स्कूल की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने शिक्षकों के लिए रखे गए सांभर के सैंपल की जांच की, जिसमें गोबर पाउडर मिलने की बात सामने आई।

छात्रा से मंगवाया पाउडर

पुलिस की जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, अरुमुगम ने एक छात्रा को 10 रुपए दिए और पास की दुकान से गोबर पाउडर लाने को कहा था। छात्रा ने 5 रुपए का नाश्ता खरीदा और बाकी 5 रुपए से पाउडर लेकर आई। आरोप है कि इसके बाद छात्रा से ही इसे शिक्षकों के लिए अलग रखे गए सांभर में मिलवाया गया। हालांकि, पुलिस की जांच के अनुसार बच्चों को परोसे जाने वाले सांभर में यह पाउडर नहीं मिला था।

पत्नी को नौकरी से हटाया था

पुलिस के मुताबिक, अरुमुगम की पत्नी अलम्मल पहले इसी स्कूल में रसोइया के तौर पर काम करती थी। खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिलने के बाद उसे काम से हटा दिया गया था। उसकी जगह दूसरी रसोइया को नियुक्त किया गया। पुलिस का दावा है कि पत्नी को नौकरी से हटाए जाने और दूसरी रसोइया की नियुक्ति से अरुमुगम नाराज था। इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर सांभर में पाउडर मिलवाने की योजना बनाई।

आरोपी न्यायिक हिरासत में

सत्यमंगलम पुलिस ने गुरुवार रात अरुमुगम को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे सत्यमंगलम की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

संबंधित सामग्री

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल के CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 और शिक्षक, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की है कि सरकारी स्कूलों में 2000 नए शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

छात्रों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7400 से ज्यादा विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल के शासकीय स्कूलों में 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट छात्रों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर