NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन, कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल? दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram को बैन करने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि परीक्षा में लीक होने वाले पेपरों का व्यापार हो रहा था।

neet-ug 2026 से पहले telegram बैन कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

NEET-UG 2026 से पहले Telegram बैन |

NEET-UG 2026 री एग्जाम से पहले Telegram को बैन कर दिया गया है। अब यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया]। इस पर अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। दिल्ली हाई कोर्ट में टेलीग्राम बैन के मामले में सुनवाई हुई। इसमें केंद्र सरकार ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया कि कैसे देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को कुछ लोग Telegram चैनलों के जरिए बेच रहे थे।

Telegram के अधिकारियों के साथ बैठक

केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी (MeitY) को कई शिकायतें मिली थीं कि टेलीग्राम पर NEET पेपर लीक का सामान खुलेआम बेचा जा रहा। एंटीए ने कई चैनल, ग्रुप और बॉट्स की पहचान की, जहां लीक हुए पेपर और जवाब सर्कुलेट हो रहे थे। केंद्र सरकार ने पहले सीधे बैन लगाने की बजाय कम से कम सख्ती वाला रास्ता चुना। 3 जून 2026 को टेलीग्राम के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। बैठक में सरकार ने साफ कहा कि टेलीग्राम को ऐसे कंटेंट को खुद पहचानकर रोकना चाहिए था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहा।

‘छात्रों का भरोसा टूट रहा’

केंद्र ने अदालत को बताया कि टेलीग्राम के प्रतिनिधियों ने माना कि वे खुद से ऐसे कंटेंट को ढूंढने में नाकाम हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर मॉडरेटर्स काम कर रहे हैं, लेकिन बड़े लेवल पर रोकथाम में चुनौतियां हैं। सरकार ने कोर्ट को बताया कि परीक्षा जैसी संवेदनशील चीजों में सिर्फ रिपोर्ट का इंतजार करना काफी नहीं था। छात्रों का भरोसा टूट रहा है। इस वजह से Telegram को बैन करना पड़ा।

रिपोर्ट पर एक्शन लेना काफी नहीं

NEET जैसी परीक्षा में Paper Leak न सिर्फ मेहनत करने वाले छात्रों का नुकसान करता है, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देता है। कई अभ्यर्थी साल भर तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ लोग चंद घंटों में पैसे कमाने के चक्कर में सब बर्बाद करते है। सरकार अब ऐसे प्लेटफॉर्म्स से जवाबदेही मांग रही है जो भारत में करोड़ों यूजर्स तक पहुंच रखते हैं। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ रिपोर्ट पर एक्शन लेना काफी नहीं। प्रोएक्टिव तरीके से चैनलों पर नजर रखनी होगी। अगर Telegram अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता तो आगे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

राज्य

गुरु अर्जुन देव का बलिदान सिखाता है,सत्य और धर्म की रक्षा में कभी समझौता नही

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन व बलिदान की प्रशंसा की।

CM योगी ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में लिया भाग, कहा - गाय कटने नहीं देंगे

राज्य

CM योगी ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में लिया भाग, कहा - गाय कटने नहीं देंगे

कानपुर में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सीएम योगी ने भाग लिया, ने किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

खेल

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।