NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी बैन जारी रखने का निर्णय दिया, केंद्र सरकार के IT एक्ट के तहत बैन लगाने का अधिकार को सही ठहराया।

neet re exam तक telegram पर रहेगी रोक दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश

NEET Re Exam तक Telegram पर रहेगी रोक |

टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस तेजस कारिया ने कहा, ‘ सरकार के पास IT एक्ट की धारा 69A के तहत बैन लगाने का अधिकार है।’

Telegram पर रहेगी रोक

अदालत ने कहा, ‘इस मामले पर कोर्ट की रिव्यू कमेटी ने भी सरकार के फैसले की जांच की थी। केंद्र सरकार ने पूरी समझदारी से काम लिया है, इसमें किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं दिखती।’ सरकार ने 16 जून को NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगा दिया था। इसके बाद Telegram ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। गुरुवार को मामले की सुनवाई पूरी हुई और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

सरकार की दलील

कोर्ट में सरकार ने दलील दी थी कि री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर कोर्ट ने पूछा था कि कुछ परीक्षार्थियों की वजह से 15 करोड़ Telegram यूजर्स के अधिकारों पर रोक कैसे लगाई जा सकती है। कोर्ट ने आज 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम से जुड़े मामलों पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी मामले पहले से ही जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच में लिस्टेड हैं। इसमें कोई तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं है।

संबंधित सामग्री

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

खेल

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे वनडे में टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

तीसरे वनडे मैच के लिए हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। भारत ने अब तक ट्राई सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई है।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

देश-विदेश

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘छात्रों की गूंज’ नामक हस्ताक्षर अभियान

राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़ने की अपील की, जिसमें पेपर लीक, महंगी शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाया जाएगा।

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

फाइनेंस

Stock Market Crash: खुलेत ही बाजार क्रैश,सेंसेक्स 800 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में आईटी शेयरों की भारी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा। एक्सेंचर के वित्त वर्ष 2026 के राजस्व अनुमान में कटौती के बाद बाजार प्रभावित हुआ।

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

देश-विदेश

मानसून की रफ्तार थमी, 19 राज्यों में बारिश की कमी: 7 राज्यों में 40°C से ऊपर तापमान

मानसून ने 19 राज्यों में धीमी प्रगति की है, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात में विशेष रूप से बारिश में भारी कमी देखी गई है।

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राज्य

तीर्थ नगरी पहुंचीं राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, ममलेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति ने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर लिया आशीर्वाद, देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की