CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड में बम धमकी

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

cm धामी समेत हरिद्वार केदारनाथ अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड में बम धमकी |

उत्तराखंड के कई सरकारी संस्थानों, निकायों, पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड के पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी भरे मेल मसूरी नगर पालिका, हरिद्वार नगर निगम को भेजे गए। मेल भेजने वाले ने खुद को कथित तौर पर खालिस्तान से जुड़ा बताया। इसके अलावा पुलिस थानों को मिली धमकी सोशल मीडिया के जरिए भी दी गई।

CM को मिली धमकी

गृह मंत्री अमित शाह और CM पुष्कर सिंह धामी के साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश, हरिद्वार और प्रमुख तीर्थ स्थलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पहली धमकी मसूरी नगर पालिका, SDM कार्यालय और हरिद्वार नगर निगम की आधिकारिक ई-मेल ID पर आई। दूसरे मामले में जांच में सामने आया है कि हरियाणा के अंबाला से संबंध रखने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए धमकी दी है। 

अपराधियों ने भेजा मेल

मसूरी में SDM ऑफिस की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ई-मेल देश विरोधी ताकतें ने भेजी है। इस E-mail में विशेष रूप से मसूरी नगर पालिका परिषद के कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई। साथ ही उत्तराखंड के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का भी जिक्र किया गया। इसी ही धमकी हरिद्वार नगर निगम को भी भेजी गई।

पुलिस को खुला चैलेंज 

दूसरी धमकी इंस्टाग्राम के जरिए दी गई। jaspreet.devil नामक अकाउंट से पोस्ट शेयर कर पुलिस को खुला चैलेंज दिया गया। आरोपी ने लिखा— “Main Uttarakhand police Ko challenge Karta Hun jitney Uttarakhand Mein Thane hai mein dhamka honge 25 june 2026 ko” इस पोस्ट को 'X' पर UKNEWSPAGE और फेसबुक पर India Insider Update नामक पेजों पर शेयर किया गया।

क्रोनोलॉजी एक जैसी

दोनों मामलों की क्रोनोलॉजी एक जैसी है। पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है। इस संबंध में 2 मुकदमे दर्ज किए गए। देहरादून के कोतवाली नगर थाने में उप-निरीक्षक रवि प्रसाद कवि की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में इस धमकी के पीछे हरियाणा के एक युवक का हाथ होने का पता चला। पुलिस ने आरोपी जसप्रीत सिंह को नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की कमान इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट को सौंपी गई।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन  कर रही हटाने की कोशिश

राज्य

नगरासू गुरुद्वारे में तीसरे दिन भी निहंगों का कब्जा जारी, प्रशासन कर रही हटाने की कोशिश

उत्तराखंड के नगरासू गुरुद्वारा में निहंग सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद जारी है। प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश कर रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

लाइफ स्टाइल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया योग, तस्वीरें वायरल..

अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा सहित कई सेलेब्स ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। उनकी योग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा,  लोगों को बनाया बंधक

राज्य

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, लोगों को बनाया बंधक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे में कब्जा कर लिया और एक व्यक्ति को बंधक बना लिया। पुलिस और ITBP ने स्थिति पर नियंत्रण पाया पर तनाव बरकरार है।