NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

NEET-UG 2026 पेपर लीक

NEET-UG 2026 पेपर लीक: 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी, CBI ने कोर्ट में पेश किया

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने 9वें आरोपी, बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार कर राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

neet-ug 2026 पेपर लीक 9वीं आरोपी की गिरफ्तारी cbi ने कोर्ट में पेश किया

NEET-UG 2026 पेपर लीक |

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में 9वीं आरोपी को गिरफ्तार कर CBI ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बॉटनी टीचर मनीषा मंधारे को 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे को दिल्ली में CBI हेडक्वार्टर में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एजेंसी का दावा है कि टीचर मंधारे NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थीं।

सवाल करवाएं नोट

आरोपी मंधारे जानती थीं कि एग्जाम में कौन से सवाल आएंगे। उसने एग्जाम से पहले पुणे में कोचिंग क्लास चलाई। वहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के सवाल नोट करवाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि मंधारे ने पुणे से गिरफ्तार ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए NEET देने वाले छात्रा को अपने कोचिंग में एडमिशन दिलाया था। CBI ने इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने नांदेड़ में 1 आरोपी के फ्लैट पर छापा मारा है।

लाखों में बेचे पेपर

CBI के मुताबिक मनीषा मंधारे और मनीषा वाघमारे ने छात्रों और उनके पेरेंट्स से लीक पेपर देने के बदले लाखों रुपए लिए थे। बाद में मनीषा ने अपने कॉन्टेक्ट्स के और लोगों तक पेपर पहुंचाए। मनीषा 14 मई को गिरफ्तार हुई थी। वाघमारे और पेपर लीक के मास्टरमाइंड PV कुलकर्णी से पूछताछ के आधार पर ही मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी हुई है। कुलकर्णी लातूर का केमिस्ट्री प्रोफेसर है और कई सालों तक NEET पेपर सेटिंग से जुड़े पैनल का हिस्सा था।

संबंधित सामग्री

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

मनोरंजन

Salman Kala Hiran Controversy: काला हिरण फिल्म को लेकर सलमान ने किया हाईकोर्ट का रुख

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के प्रोमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर और निर्देशक को नोटिस जारी किया।

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

देश-विदेश

मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत महिला को राहत: केरल हाईकोर्ट ने शिशु हत्या मामले में दोषसिद्धि, उम्रकैद की सजा रद्द की

केरल हाईकोर्ट ने मानसिक तनाव के चलते एक महिला की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी, जिसे पहले अपने बच्चे की हत्या का दोषी पाया गया था।

भोपाल ATS का बड़ा एक्शन,एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच तेज!

जुर्म गाथा

भोपाल ATS का बड़ा एक्शन,एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच तेज!

भोपाल में ATS ने मोहम्मद फराज नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिस पर देश विरोधी गतिविधियों और अफगानिस्तान यात्रा की तैयारी का आरोप है।

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राज्य

मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन रद्द करने को बताया गलत, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग और भाजपा पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू काम की कीमत 30 हजार रुपए महीना तय की

देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू काम की कीमत 30 हजार रुपए महीना तय की

सुप्रीम कोर्ट ने घरेलू कामों के लिए 30 हजार रुपए मासिक मुआवजा निर्धारित किया, गृहिणियों को 'राष्ट्र निर्माता' कहा।