मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से सियासी हलचल तेज

cm-hemant-soren-enters-assam

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से सियासी हलचल तेज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में एंट्री से सियासी हलचल तेज

CM Hemant Soren enters Assam: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल में हलचल के संकेत मिलने लगे हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की असम में सक्रियता ने सियासी बहस को नया मोड़ दे दिया है।

[caption id="attachment_133410" align="alignnone" width="1180"]मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन[/caption]

खासकर अपर असम की सीटों पर पड़ सकता है

हेमंत सोरेन की हालिया असम यात्रा को आदिवासी और चाय बागान समुदायों के बीच राजनीतिक जागरूकता और संभावित ध्रुवीकरण के रूप में देखा जा रहा है, जिसका असर खासकर अपर असम की सीटों पर पड़ सकता है।

हेमंत सोरेन एक फरवरी को असम के तिनसुकिया जिले में थे, जहां उन्होंने आदिवासी महासभा को संबोधित किया। आल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन आफ असम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोग शामिल हुए।यह आयोजन केवल सामाजिक मंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें आदिवासी एकता, पहचान और लंबे समय से लंबित अधिकारों को लेकर स्पष्ट राजनीतिक संदेश दिया गया।

CM Hemant Soren enters Assam: इसे लंबे समय से जारी अन्याय बताया

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजनीतिक सशक्तिकरण से झारखंड की तरह असम में भी आदिवासी परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाएं, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा संभव हो सकेगी।उन्होंने मजदूरी का उदाहरण देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में जहां चाय मजदूरों को 400 से 500 रुपये प्रतिदिन मिलते हैं, वहीं असम में मजदूरी अब भी करीब 250 रुपये पर अटकी हुई है। उन्होंने इसे लंबे समय से जारी अन्याय बताया।

दौरे से पहले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन

CM Hemant Soren enters Assam: झामुमो अध्यक्ष की असम में पहल केवल महासभा तक सीमित नहीं रही। जनवरी के मध्य में झामुमो का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जनजातीय कार्य मंत्री चमरा लिंडा में वहां दौरे पर गया था।इसमें सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा व भूषण तिर्की शामिल थे। इस दौरान विभिन्न दलों से जुड़े आदिवासी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें भी हुईं।

हालांकि असम में सत्तारूढ़ भाजपा झामुमो की मौजूदगी को यह कहते हुए कमतर आंक रहा है कि वहां कोई मजबूत सांगठनिक पकड़ नहीं है।

संबंधित सामग्री

5 Summer  Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए  बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

लाइफ स्टाइल

5 Summer Lychees Dishes: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए बनाएं लीची से बने टेस्टी डिश

From lychee mocktails to ice cream, discover how lychees can be transformed into refreshing summer dishes, providing both flavor and coolness.

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राज्य

अलवर में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का बड़ा खेल बेनकाब: पहली दुल्हन नशीला दूध पिलाकर फरार, दूसरी ने शादी के बाद मांगे पैसे

राजस्थान के अलवर में शादी के नाम पर दो बार ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने जांच शुरू की।

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

राज्य

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

जुर्म गाथा

भागलपुर में शादी के कुछ ही समय बाद नवविवाहित जोड़े ने की आत्महत्या

In Bhagalpur, a newlywed couple consumed poison and committed suicide just an hour after their marriage, leaving behind a sorrowful video message.

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

राज्य

सुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्चर एंड इंफोर्मेशन सेंटर में न्याय प्रक्रिया के डिजिटलीकरण पर चर्चा की।