एशियन गेम्स 2023 का आगाज

एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। भारत समेत 45 देश 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

By : शिवम् पांडेय
एशियन गेम्स का पूरा शेड्यूल तैयार, 45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियन गेम्स 2023 का आगाज

एशियन गेम्स का 20वां एडिशन आज से जापान के आइची-नागोया में शुरू हो रहा है। इस बार 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे। भारत भी इस बड़े खेल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत के 501 खिलाड़ी 36 खेलों में उतरेंगे। इनमें 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। इस बार कुछ नए खेल भी शामिल किए गए हैं। वहीं, कुछ खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लॉस एंजेलिस 2028 ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन का मौका भी मिलेगा।

भारत का बड़ा दल, 314 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे

भारत के 501 खिलाड़ियों के दल में 267 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ी हैं। इनमें करीब 63 फीसदी यानी 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय दल के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वह क्रिकेट में हिस्सा लेंगे। वहीं 55 साल की श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं और घुड़सवारी में उतरेंगी। खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज से एथलेटिक्स में 79, हॉकी में 40, क्रिकेट और शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। भारत 43 में से 36 खेलों के कुल 256 इवेंट में हिस्सा लेगा। एथलेटिक्स में 43, शूटिंग में 27, कयाकिंग-कैनोइंग में 14, साइकिलिंग ट्रैक में 11 और बैडमिंटन में 7 इवेंट में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।

नए खेलों से बढ़ा एशियन गेम्स का दायरा

इस बार 6 खेल पहली बार मेडल स्पोर्ट के तौर पर एशियन गेम्स में शामिल किए गए हैं। इनमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, पैडल, सर्फिंग, टेकबॉल, वर्चुअल ताइक्वांडो और BMX फ्रीस्टाइल शामिल हैं। टेकबॉल में फुटबॉल और टेबल टेनिस का मेल देखने को मिलता है। पैडल टेनिस जैसा रैकेट स्पोर्ट है। वर्चुअल ताइक्वांडो में मोशन-ट्रैकिंग और वर्चुअल रियलिटी तकनीक का इस्तेमाल होगा। BMX फ्रीस्टाइल में खिलाड़ी हवा में जंप और अलग-अलग ट्रिक्स के आधार पर अंक हासिल करेंगे। इस बार ड्रैगन बोट, रोलर स्पोर्ट्स और माइंड स्पोर्ट्स को कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है।

ओलिंपिक क्वालिफिकेशन और तैयारी पर 703 करोड़

आइची-नागोया एशियन गेम्स को लॉस एंजेलिस 2028 ओलिंपिक के लिए कुछ खेलों में क्वालिफिकेशन पाथवे के तौर पर जोड़ा गया है। आर्चरी, हॉकी, स्क्वॉश और टेनिस में एशियन गेम्स के प्रदर्शन का ओलिंपिक क्वालिफिकेशन से संबंध रहेगा। स्क्वॉश में पुरुष और महिला सिंगल्स के चैंपियन को ओलिंपिक कोटा मिल सकता है। हॉकी के पुरुष और महिला चैंपियन भी ओलिंपिक कोटा हासिल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए संबंधित खेलों के क्वालिफिकेशन नियम लागू होंगे। भारत ने नवंबर 2023 से अगस्त 2026 तक एशियन गेम्स की तैयारी पर करीब 703 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, ट्रेनिंग कैंप, खेल उपकरण, विदेशी कोच और विदेशी ट्रेनिंग का खर्च शामिल है। 30 खेलों में 50 विदेशी विशेषज्ञ और कोच भी जोड़े गए हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर

भारत के कई खिलाड़ियों से इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। स्क्वॉश में अनाहत सिंह, शूटिंग में ईशा सिंह और आर्चरी में ज्योति सुरेखा वेन्नम भारतीय दल के प्रमुख नाम हैं। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह, अविनाश साबले, पारुल चौधरी और अंसी सोजन पर भी नजर रहेगी। अंसी ने 2026 में 6.88 मीटर की छलांग लगाकर अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना भारतीय लॉन्ग जंप रिकॉर्ड तोड़ा था।वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू और कुश्ती में अमन सहरावत भी भारतीय दल में शामिल हैं।

778 मेडल के साथ भारत का लंबा रिकॉर्ड

1951 से 2022 तक भारत ने एशियन गेम्स में कुल 778 मेडल जीते हैं। इनमें 183 गोल्ड, 238 सिल्वर और 357 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार किया था। भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज समेत कुल 106 मेडल जीते थे। एशियन गेम्स में भारत ने अब तक 34 अलग-अलग खेलों में मेडल जीते हैं। एथलेटिक्स 283 मेडल के साथ सबसे ज्यादा मेडल वाला खेल है। इसके बाद शूटिंग में 80, रेसलिंग में 65 और बॉक्सिंग में 61 मेडल हैं।
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर