बेंगलुरु ने जीता IPL खिताब

बेंगलुरु ने दूसरी बार IPL खिताब जीता, GT को 5 विकेट से हराया, विराट 75 रन बनाकर रहे नाबाद

बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात को हराया। विराट कोहली ने नाबाद 75 रन बनाए, जबकि गुजरात ने 155 रन बनाए।

बेंगलुरु ने दूसरी बार IPL खिताब जीता, GT को 5 विकेट से हराया, विराट 75 रन बनाकर रहे नाबाद

बेंगलुरु ने जीता IPL खिताब

बेंगलुरु ने दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुजरात को फाइनल में RCB ने 5 विकेट से मात दी, और ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहनी ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली।  

गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच IPL 2026 का फायनल मैच खेला गया।  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात (GT) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए।

GT की पारी

ओपनिंग करने उतरे कप्तान शुभमन गिल ने 10 और साई सुदर्शन ने 12 रन बनाए। इसके बाद निशांत सिंधु (20), जोस बटलर (19), अरशद खान (15) और राहुल तेवतिया (7) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। गुजरात के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। RCB के लिए रसिख सलाम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट चटकाए।   

RCB की पारी

टारगेट का पीछा करने RCB से ऑपनिंग करने वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली उतरे। अय्यर 32 रन बनाकर पवेलियन लोट गए। सिराज की गेंद पर उनको रबाड़ा ने कैच ईउट कर दिया। गुजरात को दूसरी सफलता कगिसो रबाडा ने दिलाई। छठे ओवर की पहली गेंद पर देवदत्त पडिक्कल 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। 

कोहली की फिफ्टी

राशिद खान ने एक ही ओवर में 2 विकेट ले लिए। नौवें ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए और 2 विकेट झटककर गुजरात की मुकाबले में वापसी कराई। पहले राशिद ने कप्तान रजत पाटीदार (15) फिर क्रुणाल पंड्या (1) को LBW आउट कर दिया। कोहली ने फाइनल में सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL फाइनल में कोहली का सबसे तेज अर्धशतक है। 

विराट को परेशानी

RCB की पारी के दौरान विराट को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। 2 रन पूरा करने के तुरंत बाद उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुलाया। कोहली अपने दाएं हैमस्ट्रिंग/जांघ में हल्की असहजता महसूस कर रहे थे। 

गुजरात को 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर सफलता मिली। अरशद ने टिम डेविड को 24 रन पर आउट कर RCB को एक और झटका दिया। 

Playing 11

गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम।

इम्पैक्ट ऑप्शंस: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

 

संबंधित सामग्री

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

 जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

जयसूर्या के खिलाफ 2 बार आउट हुए गिल, दूसरे टेस्ट से पहले बाएं हाथ के स्पिनर्स के खिलाफ की खास तैयारी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ विशेष अभ्यास किया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा, 165 रन से जीता 600वां टेस्ट

भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मानव सुथार ने 10 विकेट लिए।

 जेल में चैतर वसावा से मिलेंगे केजरीवाल-भगवंत मान, गुजरात दौरे से सियासी हलचल तेज

जेल में चैतर वसावा से मिलेंगे केजरीवाल-भगवंत मान, गुजरात दौरे से सियासी हलचल तेज

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान गुजरात में जेल में बंद आदिवासी नेता चैतर वसावा से मिलने जा रहे हैं, जो आदिवासी अधिकारों के लिए मुखर रहे हैं।

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

डेविड वॉर्नर को शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी: ₹1.3 लाख जुर्माना

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर को ईस्टर संडे के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 1,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026