भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने अफगानिस्तान को हराया

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही!

भारत ने लखनऊ में खेले गए वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हराया। गिल और ईशान के शतक से भारत ने 402 रन बनाए।

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही

भारत ने अफगानिस्तान को 170 रनों से दी करारी शिकस्त, गिल- ईशान के बल्ले ने मचाई तबाही! |

IND Vs AFG 2nd ODI Match Result: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां अफगानिस्तान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन टीम ने तूफानी पारी खेलते हुए 49.5 ओवर में टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली।

गिल और ईशान का धमाकेदार शतक

पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन टीम की ओर से बैटिंग करने उतरे यशस्वी और हिटमैन, जिसमें से यशस्वी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर रोहित शर्मा ने 39 गेंद में 48 रन बनाए और वो भी आउट हो गए। फिर शुभमन गिल और ईशान किशान ने पारी संभाली और दोनों की तूफानी पारी देखने को मिली। गिल ने 77 गेंद और किशन ने 71 गेंद में शतक ठोका। ईशान ने 79 गेंद में 14 चौके और 7 छक्के की मदद से 125 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं मैच के दौरन 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की। फिर गिल 110 गेंद में 22 चौके और 2 छक्के की मदद से 154 रन की धुंआधार पारी खेली और पवेलियन लौट गए। वो प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

सरपंच साहब के 3 हजार रन हुए पूरे

श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में 26 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने वनडे मैच में अपने 3 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने 72 पारियों में 3049 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। साथ ही अय्यर सबसे कम पारी में 3 हजार रन बनाने वाले विराट कोहली (75 पारी) को पीछे छोड़ दिया है। 

बता दें कि ,इस लिस्ट में शुभमन पहले नंबर पर है, क्योकि उन्होंने महज 62 पारी में ही अपने 3000 रन  पूरे कर लिए थे। 

अफगानिस्तान को 170 रनों से मिली हार

टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रहमत शाह  ने 89 गेंद में 8 चौके की मदद से 79 रन बनाकर आउट हो गई। टीम से रहमनुत्लाह ने 41 रन, इब्राहिम 21 रन अटल 42 रन, राशिद खान 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाकी प्लेयर 10 रन का स्कोर भी नहीं खड़ा कर सके और पूरी टीम 44.3 ओवर में 232 रन बनाकर ढह गई।

इंडियन टीम की ओर से अर्शदीप और गुर्नूर ने 3-3 विकेट चटकाएं। वहीं प्रिंस यादव ने 2 विकेट और वशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिए।

दरविश हुए चोटिल, हुए बाहर

25वें ओवर में अफगानी बैटर दरविश रसूली चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए। बैटिंग करते हुए रसूली दाईं हैमस्ट्रिंग खिंचने की वजह से मैदान पर गिर पड़े। सुंदर तुरंत उनके पास गए उनकी मदद की। इसके बाद फिजियो ने उनके पैर पर पट्टी बांधी, लेकिन रसूली दर्द में नजर आएं।  

संबंधित सामग्री

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

खेल

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार शुरुआत की। हैरी केन और मार्कस रैशफोर्ड ने प्रमुख गोल किए।

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

खेल

Women's T20 विश्व कप 2026 में WI और SCO होंगी आमने-सामने

वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड आज लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर T20 वर्ल्ड कप मैच में भिड़ेंगे। दोनों टीमें इस सीजन में अपने पहले मैच जीत चुकी हैं।

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

देश-विदेश

पेरिस पहुंचे PM मोदी, भारतीयों ने किया स्वागत, ट्रंप बोले - भारत के साथ खड़ा अमेरिका

प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे और Vivatech 2026 सम्मेलन में शामिल होंगे। फ्रांस और अमेरिका के नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

 T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

खेल

T20 WC में भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से दी मात, श्रीचरणी ने चटकाएं 4 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया, स्मृति और शेफाली की शानदार पारी के साथ।

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

राज्य

2 वर्षीय नव्या ने 48 सेकंड में बनाया विश्व रिकॉर्ड, सभी राजधानियां याद

इंदौर की 2 साल की नव्या बाहेती ने मात्र 48 सेकंड में भारत के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम याद कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।