भारत ने अफगानिस्तान को हराया

वंदे मातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20, अभिषेक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

भारत ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज के शुरुआती मैच में 7 विकेट से हरा दिया। अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की शानदार प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाई।

By : शिवम् पांडेय
वंदे मातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20, अभिषेक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

भारत ने अफगानिस्तान को हराया

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा की 82 रन की तेजतर्रार पारी सबसे अहम रही। उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों का सामना किया और 7 चौके व 7 छक्के लगाए। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने मुकाबले के पहले ही ओवर में विकेट लेकर टी-20 क्रिकेट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए। मैच के दौरान कई खास पल और रिकॉर्ड भी देखने को मिले।

पहली बार क्रिकेट में गूंजा वंदे मातरम

अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबले की शुरुआत एक खास अंदाज में हुई। क्रिकेट में पहली बार वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन बजाया गया।
28 जनवरी को गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और जन गण मन दोनों प्रस्तुत किए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान होना चाहिए।

श्रेयस ने अफगान कप्तान को दी टीम इंडिया की जर्सी

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की साइन की हुई जर्सी भेंट की। इसके बाद दोनों कप्तानों के बीच टॉस हुआ। इस सीरीज की एक खास बात यह भी है कि मुकाबले भारत में खेले जा रहे हैं, लेकिन अफगानिस्तान टीम इसे होस्ट कर रही है।

बुमराह के 350 टी-20 विकेट पूरे

जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह 350 टी-20 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार इस आंकड़े तक पहुंच चुके हैं। बुमराह ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर एक विकेट लिया।

उमरजई ने भारत के खिलाफ बनाए 64 रन

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने नाबाद 64 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में किसी अफगान बल्लेबाज का यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन बनाए थे।

अभिषेक ने 22 गेंद में जड़ी फिफ्टी

भारत की पारी में अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। अभिषेक ने 32 गेंदों पर 82 रन बनाए।
उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। टी-20 इंटरनेशनल में यह उनका 12वां अर्धशतक था। खास बात यह है कि अभिषेक ने 25 या उससे कम गेंदों में 12वीं बार 50+ का स्कोर बनाया है। इस मामले में वह सबसे आगे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 9 बार ऐसा किया है।

38 गेंद पहले भारत ने जीता मैच

भारत ने 179 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.4 ओवर में हासिल कर लिया। टीम ने 38 गेंद बाकी रहते मुकाबला अपने नाम किया। 2017 में अफगानिस्तान के फुल मेंबर बनने के बाद भारत की यह उसके खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत है, जिसमें सबसे ज्यादा गेंदें बाकी रहीं। इससे पहले 2024 में इंदौर में भारत ने 26 गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान को हराया था।

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की लगातार 9वीं हार

टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की मुश्किलें जारी हैं। इस मुकाबले में हार के साथ अफगान टीम को भारत के खिलाफ लगातार 9वीं हार मिली। लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 9 टी-20 मैच हार चुका है। जिम्बाब्वे और आयरलैंड भारत के खिलाफ 8-8 लगातार हार के साथ इसके बाद आते हैं।

संबंधित सामग्री

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM  डॉ. यादव

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित कर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा रहे है : CM डॉ. यादव

डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में भाषण देते हुए किसानों और कृषि विकास के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

बालों में फिटकरी लगाने का सही तरीका, डैंड्रफ में मिल सकती है राहत; इन बातों का रखें ध्यान

भारत में फिटकरी का प्रयोग स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ से निपटने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अत्यधिक उपयोग से स्कैल्प में रूखापन और जलन हो सकती है।


एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया।

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में बारिश का कहर, MP में 7 मौतें; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, केदारनाथ में लैंडस्लाइड

मानसून की विदाई के बावजूद भारत के कई राज्यों में बारिश से होने वाले हादसों और मौसम की चेतावनियों का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

उत्तराखंड के युवाओं के सपने बड़े, हौसला उससे भी बड़ा: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में युवा विद्यार्थी संवाद में 1400 विद्यार्थियों से बात की, विकसित भारत और उत्तराखंड के लिए युवाओं की भूमिका को सराहा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर