भारत ने वेस्टइंडीज को हराया

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को T20 वार्म-अप मैच में 26 रन से हराया

भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को 26 रन से हराया। भारती फुलमाली ने नाबाद 56 रन बनाए।

By : हेमा गुप्ता
भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को T20 वार्म-अप मैच में 26 रन से हराया

भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को T20 वार्म-अप मैच में 26 रन से हराया

T20 World Cup Warm Up: भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और स्पिन गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज को पहले वार्म-अप मैच में 26 रन से हरा दिया। सोमवार को कार्डिफ में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 153 रन ही बना सकी।

भारती फुलमाली का नाबाद 56 रन

भारत की ओर से शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 59 रन जोड़े। मंधाना 23 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि शेफाली ने 13 गेंदों में 29 रन की आक्रामक पारी खेली।  जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ 7 रन बना सकीं, लेकिन यास्तिका भाटिया और भारती फुलमाली ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। यास्तिका 26 गेंदों पर 36 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि फुलमाली ने 40 गेंदों पर नाबाद 56 रन की शानदार पारी खेली।

अफी फ्लेचर ने चकाएं 4 विकेट

वेस्टइंडीज की ओर से अफी फ्लेचर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट झटके। फ्लेचर ने ऋचा घोष, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल को भी आउट किया। करिश्मा रामहरैक, आलिया एलेन और डिएंड्रा डॉटिन को एक-एक विकेट मिला।

163 रन पर सिमटी वेस्टइंडीज

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से डिएंड्रा डॉटिन और शेमाइन कैंपबेल ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कैंपबेल 25 रन और डॉटिन 49 रन बनाकर आउट हुईं।  इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कियाना जोसेफ (5), जहजारा क्लैक्सटन (6), आलिया एलेन (13) और कप्तान चिनेल हेनरी (1) कुछ खास नहीं कर सकीं। जेनेलिया ग्लासगो ने 19 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से काफी दूर रही।

भारत की ओर श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट झटके। राधा यादव को 3 विकेट मिले। शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने भी किफायती गेंदबाजी की।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन से जीता टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। मिचेल स्टार्क ने मैच में 10 विकेट लिए।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026