ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: 16 जून को खेले गए विमेंस T-20 वर्ल्ड कप के डबल हेडर के दूसरे मैच में इंग्लैंड विमेंस टीम ने आयरलैंड विमेंस टीम को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी। यह मैच युटिलिटा बाउल, साउथैम्पटन में खेला गया, जहां इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर 118 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट गवांकर 119 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
इंग्लैंड की धमाकेदार जीत
118 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से एमी जोन्स 9 रन, डैनी वायट 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। लेकिन फिर नैट साइवर-ब्रंट ने कमान संभालते हुए 37 गेंद में 4 चौके की मदद से 48 रन बनाकर रिटारयर्ड आउट हो गई। इनके अलावा हेदर नाइट ने 26 रन बनाए। बाकी टीम से कोई भी प्लेयर 5 रन से ज्यादा नहीं बना सकी। इसी के साथ टीम ने 17. 3 ओवर में ही टारगेट हासिल कर जीत हासिल कर ली।

आयरलैंड की बल्लेबाजी नहीं चली
पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत ही बेहद खराब रही। टीम से एमी हंटर 6 रन, अलाना 14 रन, गैबी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ऑर्ला और लुईस लिटिल ने 26-26 रन बनाए। इसके अलावा पूरी बैटिंग आर्डर फेल रही। इसी के साथ टीम 20 ओवर में 9 विकेट गवांकर महज 118 रन ही बना सकी।

इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं चार्ली और डेनियल रोज गिब्सन को 2-2 विकेट और लॉरेन बेल, लिंसी को 1-1 विकेट मिला।

पॉसिबल प्लेइंग-11
इंग्लैंड
डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल रोज़ गिब्सन, डैनी गिब्सन, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल।
आयरलैंड
एमी हंटर, अलाना डालजेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, आर्लीन केली, एवा कैनिंग, कारा मरे, एमी मैग्वायर।