T-20 में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

ENG Women Clinch T20 Series

T-20 में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

England Women's cricket team defeated India by 6 wickets in the final T20 match to win the series 2-1. The match was played at County Ground, Taunton.

t-20 में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

T-20 में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की |

IND vs ENG T20 Series: T-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड विमेंस क्रिकेटर ने भारतीय विमेंस टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। यह मैच   इंग्लैंड में काउंटी ग्राउंड, टाउंटन में खेला गया, जहां इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी इंडियन विमेंस टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 180 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

एलिस और हैदर ने दिला दी जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड विमेंस टीम की शुरुआत खराब रही टीम ने 38 रन के स्कोर में 3 विकेट गवां दिए। लेकिन इसके बाद एलिस कैपसे और हेदर नाइट ने पारी संभाली। दोनों ने  कमाल का प्रदर्शन करते हुए चौथे विकेट के लिए 137 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की। कैपसे ने 43 गेंदों में 9  चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रन बनाए, जबकि नाइट 42 गेंदों में 10 चौके की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेलीं।

भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। क्रांति , अरुंधती 2 -2 विकेट चटकाएं और डैनी व्याट-हॉज को क्लीन बोल्ड किया, लेकिन मध्यक्रम में कैपसे-नाइट की जोड़ी ने पूरी पारी पलट दी।

भारत का बल्लेबाजी प्रदर्शन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरी शेफाली वर्मा 8 रन और स्मृति मंधाना 11 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। यास्तिका भाटिया (32) और जेमिमा रोड्रिग्स (29) ने पारी को संभाला।  कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 38 गेंदों में नाबाद 56 रन की पारी खेली, जो इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पहली T-20 फिफ्टी रही। दीप्ति शर्मा ने भी 32 रन बनाए। इसी के साथ भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 180 रन ही बना सकी। 

इंग्लैंड टीम की ओर से लैरेन बेल ने 2 विकेट चटकाएं। लिनसे 1-1 विकेट लिए। 

संबंधित सामग्री

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

खेल

IND Vs AFG 2nd ODI Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे मैच आज लखनऊ में खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से विजयी रहा।

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

खेल

ENG-W Vs IRE-W T-20 WC 2026: इंग्लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से दी मात

इंग्लैंड विमेंस टीम ने T-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया। मैच साउथैम्पटन में खेला गया जहाँ इंग्लैंड ने 119 रन बनाकर जीत दर्ज की।

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

खेल

NZ-W Vs SL-W T-20 WC 2026: श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हराकर रचा इतिहास

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका ने न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। यह श्रीलंका की न्यूज़ीलैंड पर पहली जीत है।

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

देश-विदेश

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया, No Handshake पर क्या बोल गए कोच

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, और ऋचा घोष के योगदान से भारत ने बड़ी जीत हासिल की।